Site icon 24 News Update

कांटे की टक्कर में 4 वोटों से जीते श्रीमाली, बने अभिभाषक संघ निंबाहेड़ा के अध्यक्ष

Advertisements

कविता पारख

24 न्यूज़ अपडेट निंबाहेड़ा दिनांक 13/12/24 बार काउंसिल ऑफ इंडिया एवं बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के निर्देशन में अभिभाषक संघ निंबाहेड़ा चुनाव कार्यकारिणी वर्ष 2025 के चुनाव में आज अध्यक्ष पद पर एडवोकेट कमलेश श्रीमाली को निर्वाचित घोषित किया गया निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट फहीम खान व अब्दुल गफ्फार मंसूरी ने बताया कि अभिभाषक संघ के 179 सदस्य मतदाताओं में से 171 मत दाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिसमें 75 मत कमलेश श्रीमाली को 71 मत रणजीत सिंह राणावत को प्राप्त हुए आशीष नागौरी को 24 मत प्राप्त हुए एक मत निरस्त हुआ कमलेश श्रीमाली ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रणजीत सिंह राणावत को 4 मतों के अंतर से हरा कर विजय प्राप्त की उपाध्यक्ष पद पर एडवोकेट अब्दुल कलाम, सचिव कौशल भराड़ियां, सहसचिव राजेंद्र सोमानी,पुस्तकालय सचिव एडवोकेट रूही खान, कोषाध्यक्ष मुकेश खटीक, कार्यकारिणी सदस्य महिला कृष्णा सुथार, पुरुष गजेन्द्र सिंह पूर्व में ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित हो चुके हैं।

Exit mobile version