24 न्यूज अपडेट, नेशनल डेस्क। कर्नाटक सेक्स स्कैंडल के मुख्य आरोपी सांसद प्रज्वल रेवन्ना की वतन वापसी तय हो गई है। भगौड़े रवन्ना ने जर्मनी के म्यूनिख से बेंगलुरु के लिए फ्लाइट बुक करवा ली है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने आज बताया कि वह गुरुवार को उड़ान भरेगा और 30- 31 मई की रात को बेंगलुरु पहुंच सकता है। प्रज्वल पर 50 से ज्यादा महिलाओं का सेक्शुअल हैरेसमेंट करने का आरोप है। उसके 2 से 3 हजार आपत्तिजनक वीडियो सामने आने का दावा किया जा रहा है। प्रज्वल 26 अप्रैल को वोटिंग के बाद जैसे ही सेक्स सीडी कांड सामने आया, जर्मनी चला गया। तब से वापस लौटने का नाम नहीं ले रहा था। सरकारी एजेंसियां नोटिस दे रही थी मगर अब जबकि चुनाव लगभग निपट चुके हैं, उसकी पॉलिटिकल वापसी तय हो गई है। वह मौजूदा लोकसभा चुनाव के लिए हासन से उम्मीदवार भी है। खुर प्रधानमंत्री ने आरोप लगने से पहले गठबंधन दल होने से प्रज्वल के समर्थन में जनसभा की थी। अब बताया जा रहा है कि बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट पर उसको उतरते ही गिरफ्तार किया जा सकता है। उधर, प्रज्वल की ओर से सेशंस कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई गई है। दो दिन पहले ही 27 मई को प्रज्वल वीडियो में अवतरित हुआ और कहा था कि वह 31 मई को जांच के लिए पेश होगा। उसने अपने खिलाफ लगे आरोपों को झूठा बताया था। उसने कहा था- मुझे अदालत पर भरोसा है। मुझे विश्वास है कि मैं अदालत के जरिए झूठे मामलों से बाहर आ जाऊंगा। प्रज्वल के खिलाफ 3 महिलाओं के उत्पीड़न के 3 मामले दर्ज हैं। इस बीच प्रज्वल के दादा पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा ने कहा मैं प्रज्वल से रिक्वेस्ट नहीं, बल्कि उसे चेतावनी दे रहा हूं। अगर वह इस चेतावनी को नहीं मानता है तो उसे मेरा और पूरे परिवार का गुस्सा झेलना पड़ेगा। प्रज्वल ने प्रज्वल ने कन्नड़ टीवी चैनल को भेजे वीडियो में कहा था कि मैं अपने माता-पिता, दादा से माफी मांगता हूं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation केजरीवाल को जेल में ही नसीब होगी 2 जून की रोटी, सुप्रीम कोर्ट में अंतरिम जमानत बढ़ाने की याचिका नामंजूर वोटों का सच्चा सौंदा : हरियाणा में भाजपा प्रत्याशी ने राम रहीम को कहा- आभार पिताजी