24 न्यूज अपडेट. जयपुर। राजस्थान में लोकसभा चुनाव के परिणामों का असर दिखना शुरू हो गया हैं अन्नदाता किसान की नाराजगी से भाजपा की जमीन खिसकने के बाद अब पूरा फोकस किसानों और दलितों पर रहने वाला हैं जो हिन्दुत्व के अंब्रेला के बावजूद वोट नहीं देकर दूसरे पाले में खिसक गया था। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 2 हजार रुपए देने की घोषणा की है। केंद्र सरकार पहले से ही किसानों को 6 हजार रुपए दे रही है। कुल मिलाकर अब 8 हजार रुपए किसानों को हर साल मिलेंगे। पीएम ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर दी। इस बढ़ोतरी से राजस्थान सरकार पर हर साल 1300 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार पड़ेगा। इधरी, घोषणा पत्र की बात करें तो सम्मान निधि 12 हजार रूपए तक हर साल बढाकर की जाएगी। ऐसे में आने वाले समय में राजनीति मौका देख कर बढोत्तरी होगी। अर्थात अब निकाय चुनावों के समय बढोत्तरी हो सकती हैं । केंद्र सरकार ने 1 फरवरी 2019 को भारत सरकार के अंतरिम केंद्रीय बजट में इस योजना को लागू करने की घोषणा की थी। सभी पात्र किसान परिवारों को तीन समान किस्तों में हर साल 6000 रुपए अभी मिल रहे हैं, अब से राजस्थान के किसानों को अब 8 हजार रुपए मिलेंगे।
करारी हार के बाद उपहार : राजस्थान में किसान सम्मान निधि बढ़ाकर अब 8 हजार की, 2 हजार भजनलाल सरकार व 6 हजार, केंद्र सरकार के खाते से

Advertisements
