24 न्यूज अपडेट जयपुर। सब्र जीवन से चला गया हैं आपाधापी की जिंदगी और पल भर का आक्रोष लोगों की जान ले रहा है। अगर आप यह खबर पढ़ रहे हैं तो अपने जीवन को सोशल मीडिया की दिखावटी दुनिया से दूर कर लीजिए और घर-परिवार, दोस्तों में खुशियों बांटिये। पल भर का फैसला पूरे पूरे परिवार को तबाह कर देता है, आने वाली पीढ़ियों के जीवन को कभी न मिटने वाला दंश दे जाता हैं। जयपुर में कल की घटना हैं करवा चौथ की रात पति-पत्नी ने सुसाइड कर लिया। पत्नी ट्रेन के आगे कूद गई। उसके बॉडी के टुकड़े-टुकड़े हो गए। पटरियों पर पत्नी की लाश देख पति खुद को संभाल नहीं पाया। घर जाकर फंदे पर झूल गया। बात सिर्फ इतनी थी कि रात को पति घर लेट आया था व करवा चौथ का दिन था। दोनों के बीच कहासुनी हो गई।, मरते मरते भाई के नाम पर युवक वॉट्सऐप मैसेज कर लिखा गया- भाई मैं हार गया, सॉरी। जयपुर में नांगल सिरस गांव हरमाड़ा निवासी घनश्याम बुनकर (38) पुत्र रामलाल और उसकी पत्नी मोनिका उर्फ मोना (35) ने सुसाइड कर लिया। उनके पीछे परिवार में बेटे आयुष (13) और निक्की (8) हैं। घनश्याम नेटवर्किंग मार्केटिंग कंपनी में जॉब करता था। बताया गया कि कल करवा चौथ की रात को घनश्याम और मोनिका के बीच कहासुनी हो गई थी। रात करीब 12ः30 बजे गुस्से में मोनिका घर से बाहर आई व भागने लगी। मोनिका का पीछा करते हुए घनश्याम बाहर दौडा चला गया। जयरामपुरा पुलिया के पास रेलवे ट्रैक पर उसी वक्त ट्रेन आ रही थी। मोनिका ने पल भर में ही उसके आगे छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आते ही मोनिका के टुकड़े-टुकड़े हो गए। रेलवे ट्रैक पर मोनिका के शव के टुकड़े देखकर घनश्याम बुनकर घर लौट आया। भाई को वॉट्सऐप मैसेज भेजकर लिखा- ’भाई मैं हार गया सॉरी। गणपत जी और घनश्याम से बात कर लेना, वो आपकी मदद करेंगे। मेरी आई-डी पर अब आपको काम करना है। मेरी वाइफ आज ट्रेन के सामने कट गई।’ पुलिस ने दोनों के शवों को मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी के झगड़े के दौरान बच्चे घर पर दूसरे कमरे में सो रहे थे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading