24 न्यूज अपडेट उदयपुर। उदयपुर के बहुचर्चित कन्हैयालाल साहू हत्याकांड के आरोपी रियाज अत्तारी की तबीयत खराब हो गई है। उसे कड़ी सुरक्षा के बीच एक अन्य कैदी के साथ अजमेर के जेएलएन अस्पताल ले जाया गया है। दोनों का अस्पताल में उपचार करवाया जा रहा हैं। अस्पताल को अभी छावनी में बदल दिया गया है व कड़ी कमांडो सुरक्षा के बीच उपचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि उपचार के बाद वापस अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में ले जाया जाएगा। रियाज अत्तारी को आंखों व पेट में दिक्कत बताई जा रही है व उसकी सोनोग्राफी करवाई जा रही है। आपको बता दें कि रियाज ने गोस मोहम्मद के साथ मिल कर उदयपुर में कन्हैयालाल की गला रेत कर हत्या कर दी थी।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.