24 न्यूज अपडेट. सलूम्बर। जयसमंद समीपवर्ती कंतोड़ा गांव में राजपूत समाज द्वारा मां नागणेची मंदिर का दूसरा पाटोउत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जहां मुख्य अतिथि डूंगरपुर क्षत्रिय महासंघ के अध्यक्ष प्रहलाद सिंह, मुख्य जजमान कुबेर सिंह बस्सी एवं स्वरुप सिंह कंतोड़ा की मौजूदगी में पूर्णाहुति, महाआरती, ध्वजा परिवर्तन सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं शाम को भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जहां भजन गायकों द्वारा गणपति, माताजी, गातोड़जी, कल्लाजी एवं भेरूजी सहित कई भजनों की प्रस्तुतियां दी गई।इस दौरान धूल सिंह राठौड़ ने इडरिया राठौड़ो की वंशावली के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में बहादुर सिंह राठौड़, भवानी सिंह रायकी,दलपत सिंह राठौड़, गोपाल सिंह टोकवासा, पर्वत सिंह पहाड़ी एवं ईश्वर सिंह सहित कई भामाशाहों ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में छप्पन,मेवल, वागड़ एवं चूड़ा क्षेत्र से सैकड़ों समाजजनों ने हिस्सा लिया। यह जानकारी मां नागणेची समिति के वरिष्ठ सदस्य स्वरूप सिंह राठौड़ कंतोड़ा ने दी।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.