Site icon 24 News Update

कंटेनर की टक्कर से बाईक सवार 2 युवकों की दर्दनाक मौत,मृतक युवकों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट शाहपुरा. शाहपुरा जिले की पंडेर कस्बें में NH 148 D हाईवे रोड़ पर दुर्घटना में कंटेनर की टक्कर से बाईक सवार 2 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मृतक युवकों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा। मृतक के भाई नंदलाल पुत्र हजारी रेगर निवासी पंडेर ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दी। एएसआई चेतन प्रकाश ने बताया कि मृतक के भाई नंदलाल रेगर पुत्र हजारी रेगर निवासी पंडेर ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दी। बताया कि रविवार को सुबह 10:30 बजे के लगभग उसका भाई कैलाशचंद्र रेगर पुत्र हजारी रेगर निवासी पंडेर व रतनलाल कहार पुत्र भैरूलाल कहार निवासी बदनपुरा दोनों युवक हाईवे रोड़ पर एक ही बाईक पर भोपालपुरा से पंडेर की तरफ अपने घर आ रहे थे। तभी जसवंतपुरा के पास तेजाजी चौक के सामने हाईवे रोड़ पर पंडेर की तरफ से सामने से तेज रफ्तार से आ रहें कंटेनर RJ 22 GA 7544 ने जोरदार टक्कर मार दी। बाईक कंटेनर के आगे के पहियों में फंस कर क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे बाईक पर सवार दोनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। मौके से कंटेनर का ड्राईवर गाड़ी को छोड़कर भाग गया। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंचीं। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों युवकों को चिकित्सालय पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित किया। मृतक युवकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने दोनों युवकों के परिजनों को
सूचित कर शिनाख्त कर मृतक युवकों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।वहीं पुलिस ने कंटेनर गाड़ी को पुलिस थाना परिसर में खड़ा करवाया गया।पुलिस ने कंटेनर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

Exit mobile version