Site icon 24 News Update

औसत आयु बढ़कर 62 हो गई मगर 30 की उम्र में ही पड़ने लगे दिल के दौरे….

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। उदयपुर इलेक्ट्रोनिक्स ट्रेड एसोसिएशन का स्नेहमिलन समारोह केशव नगर स्थित शुभमंगल गार्डन एवं रिसोर्ट में हुआ जिसके मुख्य अतिथि इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन उदयपुर ब्रान्च चेयरमैन डॉ. आनन्द गुप्ता थे। डॉ. गुप्ता ने कहा कि आज हमारी खराब होती जीवन शैली ने हार्ट अटैक की उम्र घटा कर 30 वर्ष कर दी है। इस उम्र के व्यक्ति को भी अटैक आ सकता है जबकि यही उम्र कभी 60 वर्ष हुआ करती थी और इसका मुख्य कारण तनाव है। 1947 में हमारी औसत आयु 36 वर्ष थी लेकिन बेहतर चिकित्सा एवं जीवन शैली में परिवर्तन के कारण यह औसत आयु बढ़कर 62 वर्ष हो गयी। जीवन प्रबन्धन को लेकर जागरूक रहें। दीर्घावधि तक स्वस्थ एवं निरोगी जीवन जीना चाहते है तो प्रातः 7 से शाम को 7 बजे के बीच अपने खाने की प्रक्रिया को निर्धारित रखें। उसके बाद खाया जाने वाला भोजन आपके शरीर के लिये नुकसान दायक होता है।
पूर्वाध्यक्ष रमेश शाह ने कहा कि उदयपुर इलेक्ट्रोनिक्स ट्रेड एसोसिएशन की परिकल्पना वर्ष 2020 में हुई, जब पूरा विश्व कोरोना महामारी की अत्यंत विकट परिस्थिति का सामना कर रहा था, उन परिस्थितियों में हमारे इलेक्ट्रोनिक ट्रेड के रिटेलर एवं डिस्ट्रीब्यूटर भाइयों को एक सुगठित संगठन की आवश्यकता महसूस हुई,तब इसका गठन किया गया। पूर्वाध्यक्ष सुरेश धोका ने बताया कि संगठन ने ब्लड डोनेशन कैंप, राम जन्मभूमि आयोजन के साथ संगठन द्वारा प्रथम देनन्दिनी (डायरी ) का वितरण किया गया। डॉ. आनन्द गुप्ता ने कहा कि इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन की देश में 1700 शाखायें एवं 4 लाख सदस्य है। एसोसिएशन अध्यक्ष प्रिंस दक ने कहा कि सदस्यों को एकुजट होकर रहना होगा व इसी में सभी को लाभ होगा। पूर्वाध्यक्ष रमेश शाह ने एसोसिएशन द्वारा पूर्व में किये गये कार्यो के बारें में बताया। पदाधिकारी सुरेश,श्ांकर पाहुजा, के.क.ेगुप्ता सहित अन्य वक्ताओं ने भी विचार रखे।एसोसिएशन की डायरी का विमोचन किया गया। आभार सचिव जम्बू दलावत ने जताया। विभिन्न कम्पनियों द्वारा अपने उत्पादों की स्टॉल लगयी गई।

Exit mobile version