लघु उद्योग भारती का स्थापना दिवस 25 अप्रैल को-भव्य आयोजन के संकल्प के साथ तैयारियां शुरू 24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर, 20 मार्च। उदयपुर में जनवरी में ऐतिहासिक इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर (आईआईएफ) के आयोजन के बाद लघु उद्योग भारती संगठन की उदयपुर इकाई अब आगामी 25 अप्रैल को संगठन का स्थापना दिवस वृहद रूप में मनाएगी। यह निर्णय साप्ताहिक मिलन व उद्योग दर्शन कार्यक्रम में किया गया। लघु उद्योग भारती की प्रदेश उपाध्यक्ष रीना राठौड़ एवं उदयपुर अध्यक्ष मनोज जोशी की अगुवाई में संदीप पानेरी व कपिल पानेरी की इकाई शुभम फर्नीचर में हुए साप्ताहिक मिलन व उद्योग दर्शन कार्यक्रम में 25 अप्रैल को स्थापना दिवस मनाए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही, कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों, लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय पदाधिकारीगण भी आमंत्रित किए जाने का निर्णय किया गया। इस कार्यक्रम में 11वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर (IIF) 2025 के सभी प्रदर्शकों को विशेष रूप से आमंत्रित करने और उन्हें भागीदारी प्रमाणपत्र, श्रेष्ठ प्रदर्शक सम्मान व पारितोषिक प्रदान करने का भी प्रस्ताव पारित किया गया। इस संपूर्ण आयोजन की जिम्मेदारी कलड़वास इकाई को दी गई। कलड़वास इकाई अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष बाबू सिंह राजपुरोहित, हेमंत जैन, प्रभुलाल डांगी, वामिल जोशी आदि ने आयोजन की भव्यता का संकल्प लिया। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के प्रदेश मीडिया प्रमुख तरुण दवे ने भी विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर विचार रखे। उद्योग दर्शन सह संयोजक पवन कोठारी ने बताया कि बैठक में प्रदेश एवं स्थानीय इकाइयों के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित महिला उद्यमी अनिता जोशी, ऋषिका पानेरी, मुकेश सिन्हा, हमराज सिंह, डॉ. चर्चिल, महेंद्र सिंह चौहान, बृजमोहन भाटी, कैलाश शर्मा, मुरली मनहोर बाकलीवाल, जीत चौधरी आदि उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर में ऐतिहासिक भगवा युवा वाहन रैली की तैयारियां जोरों पर11000 दोपहिया वाहनों के साथ नववर्ष की पूर्व संध्या पर गूंजेगा जयघोष यू डी टैक्स वसूली को लेकर निगम सख्त बीयर बार रेस्टोरेंट 8 व्यवसायिक दुकान 1 गोडाउन सहित 3 स्थानों पर हुई कार्यवाही