कविता परखा
24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेडा। जिला चिकिसालय उपखंड अधिकारी विकास पंचोली ने सुबह दस बजे निंबाहेड़ा जिला चिकित्सालय परिसर में अचानक पहुंच कर औचक निरीक्षण किया गया । उपखंड अधिकारी पंचोली ने अस्पताल परिसर में डॉक्टर्स के चौंबर्स में इलाज हेतु खड़े मरीजों और डॉक्टर्स से चर्चा कर चिकित्सालय के निःषुल्क मेडिकल वितरण में उपलब्ध दवाइयों, लैब में हो रही जांचों और मशीनों के संदर्भ में जानकारी लेकर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। ओपीडी सेवाओं के साथ ही साथ एक्सरे रुम ,लेबोरेट्री,इमरजेंसी रूम,मेडिकल वार्ड,सर्जिकल वार्ड,गायनिक वार्ड,टॉयलेट्स,पेयजल सुविधा,साफ सफाई का निरीक्षण कर परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए चिकित्सा प्रभारी बाबेल को निर्देश दिए गए।उपखण्ड अधिकारी पंचोली ने पार्किंग व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने,एंबुलेंस सेवा, सीसीटीवी कैमरों को एक्टिव मॉड पर बनाए रखने की बात भी कही । इस अवसर पर जिला चिकित्सालय पीएमओ डॉ कमलेश बाबेल और डॉ रोहित शर्मा से नवीन चिकित्सालय के निर्माण एवं बीएससी नर्सिंग कॉलेज में अध्ययन अध्यापन के संदर्भ में जानकारियों को सांझा किया गया।

