24 न्यूज अपडेट उदयपुर। उदयपुर के पूर्व सहवृत पार्षद रविन्द्र पाल सिंह कप्पू ने बताया कि आज पूर्व सहवृत पार्षदों के दल ने महापौर से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंप कर मांग की की उदयपुर में प्रस्तावित एलिवेटेड रोड जो कि सिटी स्टेशन से लेकर कलेक्टर के बंगले तक बनाया जाना प्रस्तावित है इसे तुरंत प्रभाव से बनाया जाये | ताकि उदयपुर शहर में विशेष कर उदियापोल, सुरजपोल, बापू बाजार, दिल्ली गेट,कोर्ट चोराहा, पर आये दिन लगने वाले जाम से शहर वासियों को राहत मिल सके| ऐलीवेटेड रोड से अहमदाबाद एवं नाथद्वारा से आने जाने वाला पर्यटक जो सिधा अपने मुकाम तक पहुंच जायेगा | ऐलीवेटेड रोड बन जाने से उदयपुर शहर में ट्राफिक की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जायेगी | और जनता राहत महसूस करेगी | हम सभी यह भी मांग करते है कि अगर ऐलीवेटेड रोड बनाने में अगर व्यापारियों को किसी प्रकार की भी तकलीफ या अडचन आ रही हो तो उन सभी व्यापारियों से बातचीत करके उनकी समस्याओं का समाधान करके ही इसे बनाया जाये | ज्ञापन देने मे पूर्व सहवृत पार्षद मदन सिंह बाबरवाल, फिरोज अहमद शेख, संजय मंदवानी ,ऐडवोकेट आयुष अरोड़ा एवं ऐडवोकेट ललित चौहान आदि उपस्थित थे | Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कमलेश कुमार ने रैगर समाज पंचायत सेवा संस्था, झोटवाड़ा के अध्यक्ष पद पर ऐतिहासिक जीत हासिल की 81किलो वर्ग भार ’ ’जूनियर लेवल में समयश पालीवाल बने बेस्ट लिफ्ट, उदयपुर जिला वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता, अलग-अलग वर्ग भर में मिहिर, समयश, रूपेश, पद्मिनी ,अपेक्षा, अप्सरा बने बेस्ट लिफ्टर