24 न्यूज अपडेट उदयपुर। एमडीएस पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय सीबीएसई वेस्ट जोन इंटर स्कूल शतरंज टूर्नामेंट का भव्य समापन आज पुरस्कार और ट्रॉफी वितरण के साथ हुआ। इस टूर्नामेंट में एमडीएस पब्लिक स्कूल सहित विभिन्न श्रेणियों की प्रथम दो टीमें जालंधर में आयोजित होने वाली नेशनल शतरंज प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई हुईं। टूर्नामेंट में इंदौर के श्री सत्य साईं विद्या विहार स्कूल ने 4 श्रेणियों में शीर्ष स्थान प्राप्त कर सबसे अधिक पुरस्कार जीते। समापन समारोह के मुख्य अतिथि सांसद मन्नालाल रावत रहे। साथ ही, सीबीएसई अजमेर रीजन के रीजनल ऑफिसर श्याम कपूर, गिट्स के निदेशक डॉ. एन.एस. राठौड़, सीबीएसई द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर राजेन्द्र साहू, आर्बिटर विकास साहू उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एमडीएस पब्लिक स्कूल के संस्थापक डा रमेशचन्द्र सोमानी ने की। टूर्नामेंट में भागीदारी और आयोजनएमडीएस पब्लिक स्कूल के निदेशक शैलेन्द्र सोमानी ने बताया कि इस तीन दिवसीय टूर्नामेंट में राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश के 120 स्कूलों से 1243 शतरंज खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमे से राजस्थान के 45, गुजरात के 40 और मध्य प्रदेश के 35 विद्यालय शामिल थे। सोमानी ने टूर्नामेंट की सफलता का श्रेय कोचों, खिलाड़ियों और विद्यालय स्टाफ के प्रयासों को दिया और सभी के सहयोग से इस आयोजन को सफल बताया। खेल भावना और भविष्य की सोचसीबीएसई अजमेर रीजन के रीजनल ऑफिसर श्याम कपूर ने एमडीएस के उत्कृष्ट आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे टूर्नामेंट न केवल बच्चों में शतरंज की समझ विकसित करते हैं, बल्कि उन्हें सामाजिक ढांचे से भी अवगत कराते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी खेल में 100% समर्पण देने से सफलता सुनिश्चित होती है और यही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का आधार है। मुख्य पुरस्कार विजेताविकास साहू और शैलेन्द्र सोमानी ने जानकारी दी कि इंदौर के श्री सत्य साईं विद्या विहार स्कूल ने सर्वाधिक 4 पुरस्कार जीते। इनमे अंडर-11 मिक्स्ड श्रेणी में प्रथम, अंडर-14 मिक्स्ड में तृतीय, अंडर-17 मिक्स्ड में तृतीय और अंडर-17 गर्ल्स में प्रथम स्थान शामिल हैं। एमडीएस स्कूल उदयपुर ने 2 पुरस्कार जीते, जिसमें अंडर-17 बॉयज श्रेणी में एमडीएस स्कूल ने प्रथम स्थान और अंडर-19 गर्ल्स श्रेणी में द्वितीय स्थान प्राप्त कर टीम ने नेशनल शतरंज प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया। अन्य प्रमुख विजेता सेंट गेब्रिएल हायर सेकेंडरी स्कूल, मध्य प्रदेश: 3 पुरस्कार (अंडर-11 गर्ल्स द्वितीय, अंडर-14 गर्ल्स द्वितीय, अंडर-19 गर्ल्स प्रथम) सेंट एंथनी सी.सै. स्कूल, उदयपुर:1 पुरस्कार (अंडर-14 गर्ल्स प्रथम) नीरजा मोदी स्कूल, जयपुर: 3 पुरस्कार (अंडर-14 मिक्स्ड द्वितीय, अंडर-14 गर्ल्स प्रथम, अंडर-17 गर्ल्स द्वितीय) एमडीएस के खिलाड़ी भी नेशनल के लिए तैयारएमडीएस पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। अंडर-17 बॉयज श्रेणी में एमडीएस स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियन बने व नेशनल शतरंज प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया।अंडर-19 गर्ल्स श्रेणी में एमडीएस स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर नेशनल शतरंज प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान एमडीएस स्कूल के खिलाड़ियों और कोचों के प्रयासों की सराहना की गई। बोर्ड पुरस्कार विजेतासमारोह के अंत में विकास साहू ने बोर्ड पुरस्कार विजेताओं की सूची प्रस्तुत की, जिसमें विभिन्न श्रेणियों के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 68 वी जिला स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता का आगाज सिंघवी ने कहा -सांसद रावत धर्म के नाम पर नफरत फैलाना बंद करें, येचूरी पर अपनी पोस्ट के लिए माफी मांगे नहीं तो करेंगे कानूनी कार्रवाई, पीएम मोदी ने जिनके निधन को देश का नुकसान बताया, उनके लिए रावत कर रहे हैं अनलर्गल पोस्ट