24 न्यूज अपडेट उदयपुर. गीता चिंतक एवं मोटिवेशनल स्पीकर आशीष सिंहल ने विद्यार्थियों के लिए “मन पर विजय” विषय पर बोलते हुए जीवन में सफल होने और चुनौतियों का सामना करने के लिए श्रीमद् भागवत गीता के गहन ज्ञान और उपदेशों पर चलने का आह्वान किया। गीता जयंती आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी नरेश पूर्बिया ने बताया कि गीता ज्ञान व्याख्यान माला सत्रों में शनिवार को नगर के सात विद्यालयों में समिति के चार दलों द्वारा सत्र लिए गए। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उमरडा, बागदडा और गोनका सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आशीष सिंहल ने गीता के महत्वपूर्ण श्लोकों का संदर्भ देते हुए बताया, “जिसने अपने मन को जीत लिया है, वह स्वयं का मित्र बन जाता है, और जो अपने मन पर नियंत्रण नहीं कर सकता, वह स्वयं का शत्रु बन जाता है। उसे किसी अन्य शत्रु की आवश्यकता नहीं।” इन तीन सत्रों में संस्कृत भारती चित्तौड़ प्रांत की विधवक परिषद की प्रमुख डॉ रेनू पालीवाल ने गीता जयंती का परिचय और विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण स्टडी टिप्स दिए। योगाचार्य देवाराम राजपुरोहित ने विद्यार्थियों को योग का क्रियात्मक प्रशिक्षण दिया। संचालन भूपेंद्र शर्मा ने किया। सेक्टर चार स्थित तुलसी निकेतन विद्यालय में आर्ट ऑफ लिविंग प्रशिक्षिका दिव्या सिंहल का प्रेरक सत्र गीता के माध्यम से जीवन की चुनौतियों का समाधान विषय पर हुआ। जिसमें उन्होंने श्रीमद्भगवद्गीता के गहन संदेशों को विद्यार्थियों के साथ साझा करते हुए बताया कि जीवन में किसी भी आयु, परिस्थिति या समस्या का समाधान गीता के माध्यम से अवश्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गीता न केवल विषम परिस्थितियों में मानव को संबल प्रदान करती है, बल्कि उसे सही दिशा भी दिखाती है। उन्होंने यह भी समझाया कि विद्यार्थी जीवन का सबसे बड़ा धर्म चरित्र निर्माण, व्यक्तित्व विकास और करियर निर्माण है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि इन उद्देश्यों की पूर्ति के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करना चाहिए। इसी क्रम में बाल शिक्षा सदन उमावि सज्जननगर में जिला शिक्षा अधिकारी लोकेश भारती ने कहा कि गीता हमे स्वधर्म का ज्ञान कराती है एवं पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी जगदीश पालीवाल ने कहा कि प्रतिकूल परिस्थितियों में मन की प्रसन्नता गीता सिखाती हैं। इस अवसर पर गीता परिवार के प्रचारक गोपाल कनेरिया ने आओ गीता सीखे ऑनलाइन निःशुल्क गीता कक्षा एवं 8 दिसंबर को निंबार्क कॉलेज आयोजित गीता जयंती महोत्सव के बारे में जानकारी दी। प्राचार्य मीना भारती , गणपत सिंह जी राजावत के साथ स्टाफ सदस्यों की उपस्थिति रही। राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 11 में गोवर्धन नंदवाना और सुभाष चंद्र मेहता द्वारा गीता ज्ञान व्याख्यान माला सत्र लिया गया। श्रीराम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गीता साधक डॉ शीतल जोशी और संपत लाल महेश्वरी द्वारा सत्र लिया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने जीवन में श्रीमद् भागवत गीता के सिद्धांतों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया और ज्ञान का अभ्यास करवाया। आज के विभिन्न सत्रों में लगभग 3000 विद्यार्थियों की सहभागिता रही।समिति द्वारा रविवार 1 दिसंबर को प्रातः 11 बजे से ऑनलाइन गीत ज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया जा रहा है। एवं 4 बजे गायत्री नगर सेक्टर 5 स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर में गीतावती संतोष दीदी के सानिध्य में गीता उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उत्कृष्ट नर्सिंग सेवाओं के लिए सिनियर नर्सिंग आंफिसर चेतना भटनागर का सम्मान हरिवंशराय बच्चन की स्मृति में मधुशाला पर बनाई लघु पुस्तिका