मॉ आपके दरबार में आना हमारा काम है, हमारी बिगड़ी बनाना आपका काम है, …..देर रात तक चली भजन संध्यॉ में माता के भजनों पर झुमे भक्तगणझांकियों के साथ गाये भजन उदयपुर 09 अक्टुबर / कालकामाता मित्र मंडल की ओर से गणेश नगर स्थित कालकामाता मंदिर प्रांगण में आयोजित एक शाम कालका माता के नाम 12वीं विशाल भजन संध्यॉ में सुप्रसिद्ध भजन गायिका मधुबाला राव एवं गायक मनीष मेनारिया ने देर रात तक चली भजन संध्यॉ में माताजी, गणेश एवं हनुमान जी की झांकियों के साथ भजन गाये जिस पर उपस्थित भक्तगण झुम उठे। मंदिर पुजारी देवेन्द्र सिंह गोड़ ने बताया कि भजन संध्यॉ का शुभारंभ मुख्य अतिथि लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने मॉ कालिका के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया। भजन संध्यॉ की शुरूआत गणेश वंदना से की। राव ने दुनिया में देव हजारों हनुमान तुम्हारा क्या कहना, वारी जाउ सत गुरू, मॉ आपके दरबार में आना हमारा काम है, हमारी बिगड़ी बनाना आपका काम है, दर्शन दे दो म्हारी कालका भवानी, अंगना पधारों मॉ कालका भवानी, ठुमक ठुमक ने चाले भवानी ले हाथ में तलवार जगदम्बा, प्यारी लागे माता जी री चुंदड़ी, भजनों पर पुरे पंडाल में भक्त गण झुम कर नाचने लगे। इस अवसर पर भाजपा नेता मांगीलाल जोशी, सीएमएचओ शंकर लाल बामनिया, रायॅल इंस्टीट्यूट के गिरधारी लाल कुमावत, सक्सेस पोईंट के दिलिप यादव, मनोहर चांगवाल, गैराज समिति अध्यक्ष मनोहर चौधरी सहित शहर के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्यॉ में भक्तगण उपस्थित थे। संचालन रमेश वैष्णव ने किया। अष्टमी पूजन आज – ज्वारा विसर्जन कल:- गणेश् ानगर स्थित कालकामाता मंदिर में गुरूवार को अष्टमी पुजन एवं रात्रि जागरण का आयोजन किया जायेगा। मंदिर पुजारी देवेन्द्र गौड़ ने बताया कि माता रानी का विशेष श्रृंगार किया जायेगा। प्रथम आरती सायं 07 बजे, द्वितीय आरती रात्रि 11.00बजे व माताजी की आगल रात्रि 12.00 होगी। रातभरभक्तों के लिए लंगर एवं प्रसाद की व्यवस्था की गई है। ज्वारा विसर्जन शुक्रवार को प्रातः 9 बजे शोभायात्रा के रूप में गंगा के चौथे पाये गंगु कुंड पर किया जायेगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर जैसा मामला : 40 पिंजरे और 50 कैमरा ट्रैप के बावजूद तेंदुए ने किया महिला का शिकार, शव को 100 फीट तक घसीटा, जुन्नार वन प्रभाग में सातवीं मौत उदयपुर जैसा मामला : 40 पिंजरे और 50 कैमरा ट्रैप के बावजूद तेंदुए ने किया महिला का शिकार, शव को 100 फीट तक घसीटा, जुन्नार वन प्रभाग में सातवीं मौत