कविता पारख
24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेडा। चित्तौड़गढ़ निंबाहेड़ा हाईवे पर रावलिया के पास हुआ हादसा, जोधपुर से नीमच जा रहे थे मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी और जवान, एक टैक्सी वाहन अर्टिगा कार में सवार थे चालक सहित मध्य प्रदेश पुलिस के 4 अधिकारी और जवान, जांच के लिए जोधपुर गई थी सडक हादसा की सूचना मिलने पर निम्बाहेड़ा सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस घटनाक्रम में कार में सवार पुलिस कर्मी कोई जनहानि नही हुई।
सहायक उप निरीक्षक शिवराज सिंह खींची ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना नीमच केंट में पदस्थ पुलिस अधिकारी और कर्मचारी टैक्सी वाहन में जोधपुर से नीमच आते समय चितौडगढ से निम्बाहेडा के पास रावलिया गांव के वहां हादसा हो गया। सभी पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं पुलिस कर्मियों के नाम लक्ष्मण सिंह एसआई, शिवराज सिंह ए एस आई , प्रहलाद गुजर कांस्टेबल थाना नीमच कैंट, ड्राइवर सूरजमल मीना टैक्सी वाहन जोधपुर से नीमच आ रहे थे ।
मृतक पुलिसकर्मी राजाराम जाट मामले में गये थे लगभग कुछ माह पूर्व जवासा चौकि थाना नीमच में पदस्थ आरक्षक राजाराम जाट स्कॉर्पियो में जो दुर्घटना हुई थी जिसमें आरक्षक राजाराम जाट की मृत्यु हो गई थी इस मामले की जांच पड़ताल में दो जोधपुर के आरोपियों को पकड़ने गई नीमच केंट पुलिस की टीम जो कि एक टैक्सी वाहन अर्टिगा कार मैं सवार होकर जोधपुर गई थी सब इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह, सहायक उप निरीक्षक शिवराज सिंह खींची, कैलाश गुर्जर, अर्टिगा कार वाहन चालक सूरजमल मीणा की कार जोधपुर से लौटते समय निंबाहेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत चितौडगढ से निम्बाहेडा की ओर आते समय गांव रावलिया के समीप एक ट्रक से टकरा गई इस दुर्घटना में नीमच कैंट पुलिस टीम और ड्राइवर सभी सकुशल है लेकिन टैक्सी वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। नीमच कैंट थाने के शिवराज खींची, लक्ष्मण सिंह, प्रहलाद गुर्जर और वाहन का चालक, गनीमत रही कार सवार किसी को भी चोटे नहीं आई।, सूचना मिलते ही निम्बाहेड़ा सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची । इस घटनाक्रम में कार में सवार पुलिस कर्मी कोई जनहानि नही हुई।

