उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी का संगठन पर्व संपूर्ण राष्ट्र में प्रारंभ हो चूका है। इसके निमित्त भारतीय जनता पार्टी शहर एवं देहात जिला की संगठन पर्व कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस निमित्त प्रात: पटेल सर्कल स्थित पार्टी कार्यालय पर पूर्व प्रदेश महामंत्री , जिला चुनाव अधिकारी श्री वीरमदेव सिंह जैसास के सानिध्य में संगठन पर्व कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता प्रदेश के प्रकोष्ठ सयोजक सोमकांत शर्मा थे।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली जिला प्रभारी बंसीलाल खटीक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत शहर विधानसभा विधायक ताराचंद जैन ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर जिला चुनाव सहसंयोजक तखत सिंह शक्तावत खूबी लाल पालीवाल महापौर गोविंद सिंह टांक उपमहापौर पारस सिंघवी पूर्व जिला अध्यक्ष मांगीलाल जोशी शहर जिला महामंत्री डॉ किरण जैन गजपाल सिंह राठौड़ पूर्व महापौर रजनी डांगी  महिला मोर्चा पूर्व प्रदेशअध्यक्ष डॉ अलका मूंदड़ा आदि उपस्थितथे।
चुनाव प्रभारी वीरमदेव सिंह जैसास ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन पर्व पार्टी के लिए उत्सव का समय है। संगठन के प्रदेश में  44 जिले है। पहले प्राथमिक स्तर पर ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत एवं शहरी क्षेत्र में वार्ड हुआ करते थे परंतु अब बूथ हमारी प्राथमिक इकाई है। शक्ति केंद्र के अंतर्गत बूथ इकाइयों पर संयोजक एवं सहयोगी कार्यकर्ता मनोनीत किए गए जो वहा बूथ की रचना की जिम्मेदारी लेंगे।जहां पर 50 से ज्यादा सदस्य बने है उन बूथों पर बूथ समिति का निर्माण किया जाएगा। जहां पर 50 सदस्य नहीं बन पाय वहां 15 नवंबर तक सदस्यता अभियान पूर्ण करवाने की जिम्मेदारी भी इन्हीं मनोनीत सदस्यों की होगी। उन्होंने कहा कि हर बूथ पर जाति बिरादरी की सहभागिता हो हर वर्ग के व्यक्ति का भाजपा में सदस्यता हो इसकी चिंता की जाए। बूथ समिति में 11 सदस्य होंगे जिसमें तीन महिला होगी। सामाजिक संरचना सुनिश्चित करनी होगी। प्रत्येक बूथ पर एक अध्यक्ष सचिव लाभार्थी प्रभारी व्हाट्सएप प्रभारी मन की बात प्रमुख की नियुक्ति होगी। किसी भी सूरत में चुनाव ना हो इस बात पर जोर देना होगा फिर भी यदि चुनाव होते है तो बिना किसी वैमनस्य के संपन्न करने होंगे। जो सदस्य सौ सदस्य बना चुके हैं वह ही सक्रिय सदस्य बनेंगे। हर बूथ पर दो सक्रिय सदस्य होंगे। 15 नवंबर के पश्चात मंडल कार्यशाला का आयोजन करना होगा। उन्होंने मंडल के सहयोगियों एवं सह सहयोगियों की घोषणा की। मुख्य वक्ता सोमकांत शर्मा ने बैठक में बताया कि भाजपा में तीन प्रकार के कार्यक्रम होते हैं पहले प्रशिक्षण कार्यक्रम दूसरा विभिन्न प्रकार के अभियान तीसरा चुनाव संबंधित कार्यक्रम। उन्होंने कहा कि संगठन की बैठकों का क्रम संगठन के नियम अनुसार ही होना चाहिए। कौन मंच पर बैठेगा फिर कौन उद्बोधन देगा। यह सब तय होना चाहिए।  उन्होंने कहा कि सर्वस्पर्शी सर्वव्यापी संगठन के निर्माण के लिए कार्यशाला का आयोजन महत्ती आवश्यकता है। संगठन में चुनाव की प्रक्रिया तय होती है। सामान्यत: ऊपर से नीचे चुनाव की प्रक्रिया चलती है परंतु हमारे संगठन में नीचे से ऊपर की ओर चुनाव प्रक्रिया का कार्य होता है। भाजपा की विशिष्ट शैली है भाजपा का राजनीतिक परिवार है।  अनेक व्यक्ति एक को चुनते है। सबसे पहले बूथ समिति तत्पश्चात शक्तिकेद्र फिर मंडल एवं जिला। बूथ समिति के गठन के समय सामाजिक वर्गीकरण को ध्यान में रखकर बनाना चहिए। फिर ऊपर की ओर मंडल अध्यक्ष मिलकर जिला अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। उन्होंने कहा कि हमें पंचनिष्ठाओं में विश्वास रखना होगा। उन्होंने कहा कि संगठन में गति और दिशा ठीक प्रकार से होनी चाहिए जिससे सगठन मजबूत बन सके। उन्होंने कहा कि कार्यशाला का महत्व और संगठन पर्व का महत्व यह है कि इसके माध्यमसे मौजूद सदस्यताका नवीनीकरण किया जा सके। संगठन पर्व में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम कार्यकर्ताओं की मंडलस्तर पर सूची बने। जो कार्यकर्ता सक्रिय सदस्य नहीं बने उन्हें सक्रिय सदस्य बनाने की चिंता करें। बूथ समिति को तैयार करने टोली का गठन करना शक्ति केंद्र अनुसार सबको साथ लेकर संगठन से जोडऩे की मानसिकता तैयार करना, बड़ा मन रखें सर्वानुमति हो सहानुभूति नहीं,उन्होंने कहा कि हम संगठन आधारित राजनीति करे। राजनीतिक आधारित संगठन नहीं बनाएं जिसमें किसी को अहंकार नहीं हो अहंकार मुक्त हो। इससे पूर्व प्रारंभ में शहर जिला अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली ने व्रतप्रतिवेदन रखते हुए सभी का स्वागत किया और संगठन की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में  603 बूथ,91 शक्ति केंद्र और सदस्यता की दृष्टि से 122134 शहर एवं ग्रामीण विधानसभा के सदस्य बने है जिसमें शहर विधानसभा के 71330 एवं ग्रामीण विधानसभा के 50804 सदस्य बने हैं। विधानसभा की दृष्टि से उदयपुर राजस्थान में सदस्यता के नाते प्रथम स्थान पर घोषित हुआ है। उन्होंने बताया कि समर्पण निधि में भी उदयपुर प्रदेश में अव्वल आया हुआ है। उन्होंने कहा कि फोटो यक्त  बूथ समिति में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रदेश संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रमोद सामर ने कार्यशाला की आवश्यकता पर अपने विचार रखें।बैठक को जिला प्रभारी बंशीलाल खटीक, शहर विधायक ताराचंद जैन ग्रामीण विधायक फुलसिंह मीणा जिला चुनाव सह संयोजक खूबीलाल पालीवाल तखतसिंह शक्तावत ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर किरण जैन ने किया धन्यवाद की रस्म चुनाव सहसंयोजक तखत सिंह शक्तावत ने दिया। इसी प्रकार भाजपा देहात जिला की संगठन पर्व कार्यशाला बलीचा स्थित नवीन पार्टी कार्यालय पर संपन्न हुई जिसमें जिला चुनाव प्रभारी  माधोराम चौधरी, सहप्रभारी सुंदरलाल भाणावत, डॉ गीता पटेल, जिलाध्यक्ष डॉ चंद्रगुप्त सिंह चौहान, जि़ला प्रभारी आई एम सेठिया, विधायक उदयलाल डांगी, जिला महामंत्री दीपक शर्मा, आकाश वागरेचा, भंवरसिंह पंवार, कृष्णगोपाल पालीवाल, शांतिलाल मेघवाल आदि उपस्थित थे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading