उदयपुर। प्रभु यीशु मसीह के जन्म का प्रतीक विश्वव्यापी महान पर्व क्रिसमस आज उदयपुर शहर में बड़े उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। क्रिसमस को मनाने के लिए चेतक सर्किल स्थित शेपर्ड मेमोरियल चर्च में मुख्य आराधना प्रात: 10 बजे प्रारम्भ हुई.मसीही जन इसे बड़े उत्साह व उमंग से मनाने के लिए आराधना शुरू होने से पहले ही चर्च में जुटना शुरू हो गए थे .चेतक सर्कल स्थित शेपर्ड मेमोरियल चर्च में रेव्ह.सनी एस. कुमार ने क्रिसमस का मुख्य सन्देश प्रदान करते हुए कहा कि प्रभु यीशु मसीह का जन्म मानव जाति को परमेश्वर की ओर से एक उपहार है जो अपने आप में अमूल्य व अद्द्भुत है. प्रभु यीशु मसीह ने प्रेम, आनंद व शांति का संदेश दिया जिसका अनुसरण कर मनुष्य अपने जीवन को सफल व सार्थक बनाये . रेव्ह.दीपक बेरिस्टो ने आराधना का संचालन किया.आराधना में बच्चों का (नामकरण संस्कार ) बपतिस्मा विधि भी संपन्न हुई.इस अवसर पर आराधना में कई देशी व विदेशी पर्यटक भी शामिल हुए.उपस्थित सदस्यों ने मिलकर निम्न गीत समवेत स्वर में गाये। आये मसीहा दुनिया में आप पापियों को बचाने को ….अब आओ विश्वासियों जय जय करते आओ, अब आओ हम सराहे यीशु प्रभु को, चरनी में देखो महिमा का राजा, अब आओ हम सराहे …… ठीक इसी तरह आवर लेडी ऑ$फ फातिमा केथेड्रल चर्च में बिशप देव प्रसाद गणावा,राजस्थान पेंटीकॉस्टल चर्च में पास्टर पॉल मैथ्यु,कलवरी कविनेंट चर्च में पास्टर मनोहर कला, अपोस्टोलिक चर्च में फादर जे. रत्न कुमार, मेथोडिस्ट चर्च में रेव्ह. ऑस्कर मैसी, मारथोमा चर्च में रेव्ह.क्रिस्टो जेकब जॉर्ज, गुड शेपर्ड चर्च में रेव्ह.विलसेंट आर.,डिवाइन चर्च में रेव्ह.पी. परमेश्वरन सहित शहर के सभी 19 गिरिजाघरों में विभिन्न अगुओं द्वारा क्रिसमस सन्देश प्रदान किये गए . क्रिसमस के अवसर पर गिरजा घरों में सुबह से लेकर देर रात्रि तक बड़ी संख्या में देशी तथा विदेशी पर्यटकों ने उपस्थित होकर क्रिसमस को सेलिब्रेट किया.आराधना के बाद सभी लोगों को क्रिसमस केक वितरित किया गया लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर मेरी क्रिसमस कह कर बधाईयां दी.उदयपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी क्रिसमस हर्षोल्लास से मनाया गया. खेरवाड़ा स्थित ऑल सेंट पेरीश चर्च में रेव्ह. अशोक कलासवा, जावर माइंस स्थित प्रार्थना भवन चर्च में रेव्ह.स्टेला आनंदराज, माणस स्थित सी.एन. चर्च में रेव्ह.इम्मानुएल डामोर, गाँव डेईया स्थित चर्च में रेव्ह. सुन्दर लट्टा आदि ने क्रिसमस सन्देश दिया..क्रिसमस के अवसर पर अपने प्रिय दिवंगतों के स्मरणार्थ उन्हें श्रद्धांजलि देने बड़ी संख्या में मसीही जनों ने सेंट पॉल, देबारी व संजय पार्क के पीछे स्थित मसीही $कब्रस्तानों में पहुँचकर दिवंगत प्रिय जनों को पुष्पांजलि अर्पित की.क्रिसमस पर्व समाप्त होने के बावजूद क्रिसमस कार्यक्रम दिसम्बर माह की समाप्ति तक जारी रहते है. चर्च की ओर से कई प्रकार के सांस्कृतिक, साहित्यिक व खेलकूद प्रतियोगिताऐं व सामूहिक प्रीति भोज भी आयोजित किये जाते है.इस कड़ी में ट्राइबल क्रिशचियन वेलफेयर सोसायटी की ओर से दिनांक 26 दिसम्बर को काया (गिर्वा ), 27 दिसम्बर को जोगीवड़ (कोटड़ा ) 29 दिसम्बर को माकड़ादेव (झाड़ोल ) में सामूहिक रूप क्रिसमस मेले व आराधनाओं के कार्यक्रम आयोजित होंगे।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.