Site icon 24 News Update

उदयपुर बर्ड फेस्टिवल के 11वें संस्करण का गोल्डन पार्क में शुभारंभ

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, उदयपुर शहर विधायक ताराचन्द जैन, अतिरिक्त जिला कलेक्टर दीपेंद्र सिंह राठौड़, जाने माने पक्षी विशेषज्ञ असद रहमानी, आनन्दों बनर्जी,, सीईओ डब्लूडब्लूएफ रवि सिंह, बीएनएचएस के रजत भार्गव के आतिथ्य में हुआ उद्घाटन समारोह शहर विधायक ताराचंद जैन ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शुभकामना संदेश का किया वाचन। सीनियर एवं जूनियर ग्रुप के छात्रों के लिए पेन्टिग एवं क्वीज् प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों, पर्यावरण प्रेमी स्वयंसेवी सस्थाओं के सदस्य, सेना के जवान, सरकारी अधिकारी, कर्मचारी, मीडिया एवं शहर के गणमान्य नागरिकों को पक्षी विशेषज्ञों ने पिछोला झील एवं उसके आस पास के क्षेत्र में कराई बर्ड वाचिंग। मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव एस आर वी मूर्ति, मुख्य वन संरक्षक सुनील छिद्री, सेवानिवृत आईएएस विक्रम सिंह, सेवानिवृत सीसीएफ राहुल भटनागर, पर्यावरणविद आईपीएस मथारू, राजपालसिंह, डीसीएफ डी के तिवारी, अजय चित्तौड़ा सहित बड़ी संख्य में पक्षीप्रेमी, स्कूली बच्चे आदि उपस्थित रहे। बर्ड फेस्टिवल के तहत दोपहर 2 बजे सूचना केन्द्र में पक्षियों से संबंधित फोटोग्राफी एवं स्टाम्प प्रदर्शनी का होगा शुभारंभ। अपराह्न 3 बजे से ओटीएस सभागार में होगा नेचर लिट्रेरी फेस्टिवल का आयोजन।

Exit mobile version