24 न्यूज अपडेट. मुंबई। महाराष्ट्र के पुणे के एक गांव में तेंदुए का आतंक है। हमले में आज 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई. राज्य वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मार्च के बाद से तेंदुए के हमले के कारण जुन्नार वन प्रभाग में सातवीं मौत है। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंपरी-पेंढर और आस-पास के इलाकों में 40 पिंजरे और 50 कैमरा ट्रैप तैनात कर सर्च और पकड़ने का अभियान शुरू किया है. हम तेंदुए का पता लगाने के लिए थर्मल ड्रोन का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक यह हमला उस समय हुआ जब पीड़ित महिला सुबह करीब 6 बजे सुजाता ढेरे गन्ने के खेतों से घिरे सोयाबीन के खेत में काम कर रही थी। तेंदुआ छिपा हुआ था। तेंदुए ने हमला कर दिया और उसे 100 फीट तक घसीटा जिससे मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस और वन अधिकारी जांच करने के लिए आए व शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तलाशी अभियान शुरू हो चुका है और स्थानीय लोगों में जागरूकता लाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। यह घटना 2001 के बाद से जुन्नार में तेंदुए के हमलों के कारण होने वाली मानव मौतों की दूसरी सबसे बड़ी संख्या है। 2002 मेंएक साल के भीतर ऐसे हमलों में 11 लोगों की मौत हो गई थी।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.