24 न्यूज अपडेट उदयपुर 29 नवम्बर 2024। उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों के साथ उदयपुर लेकसिटी मॉल में फिल्म द साबरमती रिपोर्ट देखी। विधायक फूलसिंह मीणा ने कहा कि यह फिल्म 27 फरवरी 2002 को गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की घटना पर बनी है तथा फिल्म गुजरात में 2002 में कारसेवकों से भरी साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगाए जाने की घटना पर आधारित है।
उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने फिल्म देखने के बाद कहा कि पूर्व के समय जो घटना हुई थी, उसे लेकर झूठ परोसा गया था. लेकिन इस फिल्म में सत्य को उजागर किया गया है. कांग्रेस ने हमेशा भ्रम फैलाने की कोशिश की और जनता को गुमराह किया, लेकिन अब जनता ने उनके इस झूठ को बेनकाब कर दिया है. आज मैं अपने कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों के साथ फिल्म देखने आया हूं। विधायक फूलसिंह मीणा ने कहा कि गोधरा कांड पर बनी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ इतिहास के उस भयावह काल-खंड को दर्शाती है, जिसे कुछ स्वार्थी तत्वों ने अपने स्वार्थों की पूर्ति के लिए तोड़ मरोड़ कर पेश करने का गलत प्रयास किया. यह फिल्म न केवल तत्कालीन व्यवस्था की वास्तविकता को प्रभावशाली रूप से उजागर करती है. उस समय प्रचारित किए गए भ्रामक, मिथ्या नरेटिव का भी खंडन करती है. इस दुर्भाग्यपूर्ण, हृदयविदारक घटना को फिल्म में अत्यंत संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत किया गया है।
इस अवसर पर भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता जोशी, जिला महामंत्री मनोज मेघवाल, जिला मंत्री अमृत मेनारिया, करणसिंह शक्तावत, मण्डल अध्यक्ष हिम्मतसिंह देवड़ा, गिरिश शर्मा, हजारी जैन, जिला परिषद सदस्य पिंकी माण्डावत कविता जोशी एवं भगवतीलाल तेली, कमलेश शर्मा, शिवदानसिंह देवड़ा, सीताराम डांगी, विधानसभा मिडिया प्रभारी बी.एल. डांगी, सहप्रभारी खुबेश सुथार, मुकेश जोशी, लोकश गोड़, रूचिका चौधरी, सोनिका जैन, भंवर सालवी, महेश पुरी गोस्वामी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading