24 न्यूज अपडेट चित्तौड़गढ़, 17 मई। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के अतिरिक्त निदेशक राजेन्द्र सिंघल ने बताया है कि उनके निर्देशन में गठित जांच दल ने गुरुवार एवं शुक्रवार दो दिवस शहर के ई-मित्र कियोस्क का औचक निरीक्षण किया। उपनिदेशक प्रवीण जैन, सहायक निदेशक रेखा बुकण, अदिति गुप्ता, स0प्रोग्रामर दीपक मिश्रा, हरिशंकर जीनगर टीम में शामिल थे। शहर के कुंभा नगर, प्रताप नगर व चन्देरिया क्षेत्र के कुल 26 ई-मित्र कियोस्क का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुछ कमियां पाई गई जिनमें 7 ई-मित्र कियोस्क के पास रेट लिस्ट, को-ब्रांडेड बैनर नहीं पाए गए जिन पर नियमानुसार पेनल्टी लगाकर विभागीय कार्रवाई की जाएगी, साथ ही 7 दिन के अंदर कमियां दूर करने के लिए ई-मित्र को पाबंद किया गया। 4 कियोस्क धारक बंद पाए गए। निर्धारित राशि से अधिक राशि लेने का कोई प्रकरण नहीं पाया गया। कई ई-मित्र द्वारा विभाग को सूचित किए बिना ही ई-मित्र का स्थान परिवर्तित कर लिया गया ऐसे ई मित्र को निर्देशित किया गया की वह स्थान परिवर्तन की सूचना विभाग को देवे। वर्तमान में ई-मित्र कियोस्क धारक 270 से अधिक सेवा में से कुछ ही सेवा प्रदान कर रहे है जिस पर सेवा प्रदाता कंपनी को निर्देशित किया गया कि ई-मित्र धारकों को सभी सेवाओ के लिया प्रशिक्षित करे साथ ही ई-मित्र कियोस्क को ज्यादा से ज्यादा सेवाएं देने के लिए प्रेरित करें। नागरिकों को रेट लिस्ट में देखकर ही ई-मित्र से सरकारी दर पर ही काम करवाने चाहिए। अगर कोई ई-मित्र संचालक सरकारी रेट से ज्यादा वसूली करता है तो 181 टोल फ्री नंबर पर शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation खुदरा उर्वरक विक्रेता सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम प्रशिक्षण का शुभारम्भरासायनिक उर्वरक एवं दवाइयों का उपयोग कम कर, जैविक खेती को प्रोत्साहन करें – जिला कलक्टर पेयजल की समस्या को लेकर जिला कलक्टर ने किया कपासन क्षेत्र का दौरा