Site icon 24 News Update

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलिकॉप्टर क्रैश में निधन, विदेश मंत्री सहित 9 लोगों की मौत

Advertisements

24 न्यूज अपडेट.ब्यूरो। ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलिकॉप्टर क्रैश में निधन हो गया। इस घटना के 16 घंटे बीतने के बाद हेलीकॉप्टर का मलबा मिला। राष्ट्रपति रईसी बांध का उद्घाटन करके लौट रहे थे। ई दौरान अजरबैजान की सीमा के करीब ईरान के वरजेघन शहर में यह हादसा हुआ। हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी लोग जिंदा जल गए। रईसी के साथ हेलिकॉप्टर में विदेश मंत्री होसैन अमीराब्दुल्लाहियन सहित कुल 9 लोगों की भी मौत की जानकारी दी गई है। हेलिकॉप्टर रविवार शाम करीब 7 बजे अजरबैजान के पास लापता हो गया था। भारी बारिश, कोहरा और ठंड में भी रात को सर्च ऑपरेशन जारी रहा। एक ईरानी अधिकारी ने बताया कि हादसे में राष्ट्रपति के साथ विदेश मंत्री की भी मौत हो गई है। तुर्की के ड्रोन ने एक हीट सोर्स का पता लगाया, जिसके बाद रेस्क्यू टीम वहां पहुंची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ईरानी राष्ट्रपति की मौत पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने दुख जताते हुए ट्विटर पर लिखा, “इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डॉ. सैयद इब्राहिम रईसी के दुखद निधन से गहरा दुख और सदमा लगा है। भारत-ईरान द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार और ईरान के लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। दुख की इस घड़ी में भारत ईरान के साथ खड़ा है।”
वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने रईसी की मौत पर शोक जताया है। मादुरो ने कहा कि रईसी उनके बेहद खास दोस्त थे। ईरान गरिमा, नैतिकता और प्रतिरोध का सबसे बड़ा उदाहरण है।

Exit mobile version