उदयपुर। श्री खटीक समाज राष्ट्रीय एकता मंच कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को थुर स्थित मुख्य कार्यालय में संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकरलाल चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। राष्ट्रीय महासचिव जय निमावत ने बताया कि आगामी 5 अप्रेल से संस्थापक शंकरलाल चौहान के नेृतत्व में समाज जोड़ों निकाली जाएगी। जो उदयपुर स्थित मुख्य कार्यलय थुर से रवाना होकर पाली, जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, जम्मु सहित छ: राज्यों के गांव-गांव, ढाणी-ढाणी में जाकर समाजजनों को एक मंच पर लाने का कार्य किया जाएगा। उन्होने बताया कि यात्रा उत्तर प्रदेश के अयोध्या में पहुंचेगी जहां समाज की धर्मशाला का शिलान्यास किया जाएगा। संस्थापक शकंर लाल चौहान ने बताया कि समाज के 5 हजार गरीब एवं बेरोजगार युवक-युवतियों, कम उम्र में विधवा हुई महिलाएं, तलाकसुदा महिलाओं को समाज लेवल पर रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा। साथ ही बताया कि सर्वसमाज के लिए बेसहरा एवं वृद्ध व अनाथ लोगों के लिए उदयपुर शहर में वृद्धाश्रम एवं अनाथालय खोला जाएगा। जिसमें चिकित्सालय, भोजन एवं रहने की व्यवस्था नि:शुल्क रहेगी। बैठक में सीपी चौहान, रतन खिंची, राजेश बागड़ी, सुरेश खिंची, नरेश दायमा, मोहन डीडवानियां, शंकर चावला, कन्हैयालाल खिंची सहित कई कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।
इस समाज ने लिया अपने 5 हजार बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार दिलाने का जिम्मा….

Advertisements
