24 न्यूज अपडेट. जयपुर। जयपुर में जयपुरिया हॉस्पिटल में एक ड्राइवर मरीजों का इलाज करते हुए कैमरे में कैद हो गया। यह इंजेक्शन तक लगा रहा है। वार्ड में राउंड लेता है व मरीजों की जानकारियां पूछकर फीडबैक किसी को देता है। जयपुरिया हॉस्पिटल के ही अधीक्षक महेश मंगल का ड्राइवर यह सब करता है। उससे दूसरे डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ परेशान हैं मगर बोल नहीं रहे। अब वीडियो सामने आया है तो अगर सब ठीक रहा व उपर तक सेटिंग नहीं हुई तो कार्रवाई की संभावना बन रही है। आज वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है कि ड्राइवर नाहर सिंह इमरजेंसी में गया व इंजेक्शन लगाने लग गया। एक स्टाफ ने बताया किपिछले कुछ समय से ड्राइवर वार्ड में आता है, राउंड लगाता है। कुछ मरीजों से बातचीत करता है, इंजेक्शन लगाने के साथ ड्रिप बदलने का भी काम करता है। इमरजेंसी में दिखाने आए मरीजों को इंजेक्शन दवाइयां देता है। कोई भी स्टाफ की उसे टोकने की हिम्मत नहीं करता है। क्योंकि वह अधीक्षक का निजी ड्राइवर है। कुछ समय पहले देर रात में वार्ड में आने की घटना के बाद ड्राइवर का स्टाफ और सुरक्षा गार्ड से विवाद भी हुआ था पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्टाफ के लोगों का कहना है ड्राइवर मरीजों को निजी हॉस्पिटल में रैफर होने के लिए काउंसलिंग करके सेटिंग भी करता है। वह कई बार मरीजों को सरकारी एम्बुलेंस में बैठाकर प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर भर्ती करवा चुका है। रात में सरकारी एम्बुलेंस चलाता है व दिन में अधीक्षक का वाहन चलाता है। जयपुरिया हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉक्टर महेश मंगल ने मीडियो को बताया कि मामला अगर सच है तो गंभीर है। मैं जांच कर बताता हूं। ड्राइवर पर नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए कहता हूं।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading