Site icon 24 News Update

इंवेट के कार्य करवाने का झांसा देकर बाहरी लडकियों से देह व्यापार करवाने के आरोप में एक अभियुक्त गिरफतार

Advertisements

24 न्यूज अपडेट उदयपुर. जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर श्री योगेश गोयल भा०पु०से० के निर्देशानुसार, श्री गोपाल स्वरूप मेवाडा आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) उदयपुर के सुपरविजन में श्री गजेन्द्र सिंह राव वृताधिकारी वृत गिर्वा के निर्देशन में श्री भवानी सिंह राजावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना गोवर्धनविलास के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना हाजा के प्रकरण संख्या 249/24 धारा 370, 370ए व 34 भादस में कार्यवाही करते हुए लडकियों को ईवेंट का कार्य करवाने के लिए बुलाकर देह व्यापार के धंधे में धकेलने के आरोप में अभियुक्त श्री अशोक कलाल पिता देवीलाल कलाल उम्र 25 साल निवासी करावली थाना गिगंला जिला सलुम्बर को गिरफतार किया गया है।
घटना का विवरणः- दिनांक 27.06.2024 को थाना गोवर्धनविलास पर पुलिस टीम को एक सूचना मिली की बलिचा स्थित सिटी प्राईड होटल में संदिग्ध लडकिया व लडके बैठे हुऐ हैं। जिस पुलिस टीम ने बलिचा स्थित होटल सिटी प्राईड पर पहुंच होटल के काउंटर पर बैठे व्यक्ति का नाम पता-पुछा तो उसने अपना नाम अशोक कलाल पिता देवीलाल कलाल उम्र 25 साल निवासी करावली थाना गिगंला जिला सलुम्बर होना बताया। होटल के सचांलक के बारे मे व संदिग्ध लडका लडकी के बारे मे पुछा तो काउंटर पर बैठे व्यक्ति ने बताया की मेरे होटल संचालक का नाम जयेश पाटीदार व जगदीश पटेल है व होटल के पीछे वाले हॉल मे लडकियो के साथ जयेश पाटीदार बैठा है। जिस पुलिस टीम होटल के पीछे वाले हॉल में पहुंचे। जहा पुलिस टीम के आने की भनक लगने से होटल संचालक जयेश पाटीदार पीछे के दरवाजे से भाग चुका था व हॉल में 06 बैठी लडकियों के नाम-पता पूछा व यहां पर आने का कारण पूछा तो सभी ने बताया की जगदीश पटेल व जयेश पाटीदार ने इवेन्ट मैनेजमेंट में काम करवाने के लिए बुलाया था। जगदीश पटेल व जयेश पाटीदार ने अच्छा पैसा कमाने का प्रलोभन देकर कहां कि हमारे होटल में बाहर से जो लडके आते हैं। उनके साथ तुम्हे रात गुजारनी पडेगी। इस प्रकार जगदीश पटेल व जयेश पाटीदार बाहरी लडकियो को इवेंट में काम दिलाने का झांसा देकर उदयपुर बुलाते है तथा उनको अधिक पैसो का लालच देकर देह व्यापार के धन्धे में लगा देते हैं।
उक्त घटना पर प्रकरण संख्या 249/24 धारा 370, 370ए, 34 भादस में प्रकरण दर्ज किया गया है। मुख्य अभियुक्त जगदीश पटेल व जयेश पाटीदार की तलाश की जा रही है।
गिरफतारशुदा अभियुक्त का नाम-पताः- गिरफतारशुदा अभियुक्त का निम्न नाम-पता है।

  1. अशोक कलाल पिता देवीलाल कलाल उम्र 25 साल निवासी करावली थाना गिगंला जिला सलुम्बर

पुलिस थाना गोवर्धनविलास टीम के सदस्यः-

  1. श्री भवानी सिंह राजावत पु.नि. थानाधिकारी गोवर्धनविलास
  2. श्री अर्जुन लाल उ.नि.
  3. श्री देवेन्द्र पुरी सउनि
  4. श्री मनोहर सिंह हैडकानि 1461
  5. श्री दिनेश सिंह कानि 678
  6. श्री अंकित सिंह कानि 1719
  7. श्रीमती सुगना महिला कानि 1851
  8. श्री मणी लाल कानि चालक 1620

    जिला स्पेशल टीम उदयपुर
Exit mobile version