Site icon 24 News Update

इंडिगो एयरलाइन के बुकिंग सिस्टम में गड़बड़ी, देशभर में चेक-इन करनी पड़ रही मैन्युअल, लंबी कतारें और आक्रोष

Advertisements

24 न्यूज अपडेट जोधपुर। इंडिगो एयरलाइन का नेटवर्क अचानक धीमा होने से आज बुकिंग सिस्टम और बेवसाइट डाउन हो गई है। इससे चेक इन पर जबर्दस्त असर हुआ है व कतारे ंलग रही हैं। काम मैन्युअल करना पड़ रहा हैं। एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स की उड़ान और ग्राउंड सर्विस प्रभावित हुई हैं।एयरपोर्ट्स पर लंबी कतारें देखी गईं। एयरलाइन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर एक्स पर पोस्ट के जरिए इसके बारे में जानकारी दी। इंडिगो ने बताया, ’हमारी टीमें इस मामले पर काम कर रही हैं। जल्दी सामान्य स्थिति बहाल कर ली जाएगी।’ जोधपुर में भी एयरपोर्ट पर भीड हो गइ है। आपको बता दें कि 3 महीने पहले अमेरिकी एंटी-वायरस कंपनी क्राउडस्ट्राइक के एक सॉफ्टवेयर अपडेट के कारण दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले करोड़ों कंप्यूटर ठप पड़ गए थे। इसके कारण दुनियाभर में एयरपोर्ट, फ्लाइट, ट्रेनें, हॉस्पिटल, बैंक, रेस्तरां, डिजिटल पेमेंट, स्टॉक एक्सचेंज, टीवी चैनल से लेकर सुपर मार्केट जैसी जरूरी सेवाएं रुक गईं थी। सबसे ज्यादा असर एयरपोर्ट पर देखा गया था। इंडिगो की डोमेस्टिक मार्केट में 62 प्रतिशत की हिस्सेदारी है।

Exit mobile version