Site icon 24 News Update

इंटर यूनिवर्सिटी किक बॉक्सिंग के सुखाडिय़ा यूनिवर्सिटी ने पक्के किए तीन पदक

Advertisements

24 न्यूज अपडेट.उदयपुर। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय  मेरठ द्वारा आयोजित ऑल इण्डिया यूनिवर्सिटी किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप के तीसरे दिन मोहनलाल सुखाडिया यूनिवर्सिटी की महिला खिलाडियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक पक्के किये जानकारी देते हुए टीम प्रशिक्षक पंकज चौधरी ने बताया कि लो किक इवेंट में विश्वविद्यालय की विमला कुंवर ने पारुल यूनिवर्सिटी की कुमकुम खोसा को तथा जौनपुर यूनिवर्सिटी की मनीषा कुमारी को हरा सेमीफाइनल ने प्रवेश किया। इसी प्रकार कर्णिका चंपावत ने कर्नाटक विश्वविद्यालय की खिलाड़ी को एकतरफा अंदाज में हराया। तथा नंदिनी गुर्जर ने   जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर की बंसती तोमर को अंकों के आधार पर हरा कर अंतिम 4 में पहुंच पदक पक्का कर लिया है। इसी प्रकार साक्षी साहू, मानसी मेनारिया, हिताक्षी दावे, चारुल पारीक ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। परंतु वे सभी क्वार्टर फाइनल में हार पदक की दौड़ से बाहर हुए।

Exit mobile version