Site icon 24 News Update

आसपुर थाने के सामने बस स्टैंड पर जेब काटते हुए पकड़ा गया जेब कतरा

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. डूंगरपुर। आसपुर थाना क्षेत्र में एक जेबकतरा रंगे हाथों पकड़ा गया। यह जेबकतरा युवक की जेब से तीन हजार रुपए निकाल रहा था कि तभी पकड लिया गया। लोगों ने हाथ की सफाई दिखाने के बाद बदमाश को पुलिस को सौंप दिया। झरियाना निवासी वीर सिंह पुत्र किशोर सिंह अपनी बहन मनु कुंवर और भानजे कर्ण पाल सिंह को उदयपुर बस में बिठाने आसपुर बस स्टैंड पर आए थे। बस स्टैंड पर जैसे ही बस आकर रूकी, सवारियां चढ़ने लगी। इस दौरान भीड़ में बदमाश ने वीरसिंह की जेब से 3 हजार रुपए निकाल लिए। उसको पैसा निकलते हुए पीछे चढ़ रहे यात्री ने देख लिया। उसने तुरंत टोंकते हुए वीरसिंह को इसकी जानकारी दी और बदमाश को पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने बदमाश को पीटना शुरू कर दिया। पुलिस पुलिस ने बदमाश की जेब से 3 हजार जब्त कर वीर सिंह को दिलवाए व बदमाश को थाने ले गएं।

Exit mobile version