Site icon 24 News Update

आशाधाम आश्रम में दिव्यांगजन के साथ मनाया शिक्षक दिवस कार्यक्रम

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर. आशाधाम आश्रम में सिस्टर डेनिसा की अध्यक्षता में शिक्षक दिवस कार्यक्रम मनाया, कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि रहे एडवोकेट निर्मल जी पंडित व सभी सिस्टर द्वारा दीप प्रज्वलित कर प्रार्थना गीत के साथ किया गया, तत्पश्चात सिस्टर डेनिसा द्वारा मुख्य अतिथि का उपर्णा पहनाकर स्वागत किया, तत्पश्चात आश्रम के सीनियर स्टाफ श्रीमती वीणा पुरबिया ने सभी सिस्टर को उपर्णा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडवोकेट निर्मल जी पंडित ने अपने संबोधन में बताया कि आशाधाम आश्रम में जो भी कार्यक्रम होते हैं वह बड़े जोश के साथ अच्छे तरीके से किए जाते हैं , यहां पर रहने वाले सभी दिव्यांगजन भी कार्यक्रम में बड़ी खुशी से भाग लेते हैं तथा आनंद लेते हैं । तत्पश्चात कार्यक्रम में सभी स्टाफ को पेन तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर शिक्षक दिवस पर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षा रहे सिस्टर डेनिसा ने अपने संबोधन ने बताया कि आश्रम में काम करने वाले लोगों को आश्रम में रहने वाले विशेष लोगों के साथ काम करना पड़ता है जो एक शिक्षाप्रद कार्य है, शिक्षा देने वाला कार्य है इसीलिए यहां पर काम करने वाला हर व्यक्ति आश्रम के लिए एक शिक्षक की भूमिका ही निभाते हैं इसी कारण से आज उन्हें सम्मानित किया जा रहा है और निकट भविष्य में भी हमें ऐसे दिव्यांग लोगों को संभालना है और इन्हें परिवार में रहने जैसा बना कर घर भेजने है तथा आज के कार्यक्रम में भाग लेने वाले अतिथि तथा स्टाफ को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन मोहन गिरी गोस्वामी द्वारा किया गया।

Exit mobile version