24 न्यूज अपडेट. नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक 5 दिन पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के 7 मौजूदा विधायकों ने टिकट न मिलने और पार्टी में कथित भ्रष्टाचार का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया है। महरौली विधायक नरेश यादव का बयान नरेश यादव, जो महरौली सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं, ने इस्तीफा देते हुए कहा, आप भ्रष्टाचार के खिलाफ बनी थी, लेकिन अब खुद भ्रष्टाचार के दलदल में फंस गई है।“ 10 दिसंबर को सीलमपुर विधायक अब्दुल रहमान ने भी पार्टी छोड़ दी थी। उन्होंने आप पर मुस्लिम समुदाय के प्रति बेरुखी का आरोप लगाया और कहा था कि “केजरीवाल खुद ही पार्टी को खत्म करने पर तुले हैं।“ इस बार 17 मौजूदा विधायकों का टिकट काट दिया, जिसके चलते कई नेताओं में असंतोष पनप गया। इस्तीफा देने वाले विधायकों का कहना है कि टिकट बंटवारे में पारदर्शिता नहीं रखी गई। दिल्ली चुनाव का शेड्यूल के अनुसार वोटिंगः 5 फरवरी रिजल्टः 8 फरवरी, कुल 70 सीटों पर 699 उम्मीदवार मैदान में हैं।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.