24 न्यूज अपडेट उदयपुर। आज से तीन महीने के लिए जयसमंद वाइल्डलाइफ सेंचुरी बंद कर दी गई है। अभ्यारण्यों और नेशनल पार्क में साल भर पर्यटकों का तांता लगा रहता है। हजारों की संख्या में सैलानी जंगली जानवरों को उनके प्राकृतिक परिवेश में देखने यहां पहुंचते हैं। लेकिन हर साल मानसून के समय इन अभ्यारण्यों व नेशनल पार्क को बंद कर दिया जाता है। हालांकि इनके बंद होने व खुलने की तारीखों की घोषणा मानसून आने के समय पर निर्भर करती है। कई राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है, इसलिए इन अभ्यारण्यों व नेशनल पार्क को बंद कर दिया गया है। मानसून जंगली जानवरों का प्रजनन काल होता है। इस वजह से ही मुख्य तौर पर जंगलों में आम लोगों के प्रवेश को बंद कर दिया जाता है। आम लोगों की उपस्थिति में जंगली जानवरों के प्रजनन प्रक्रिया में खलल पड़ सकता है जिसका असर इन आबादी पर भी पड़ता है। प्रजनन काल होने की वजह से अपने पार्टनर को लुभाने के लिए जानवरों के बीच कई बार हिंसात्मक लड़ाईयां भी होती हैं जो पर्यटकों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इसके अलावा घने जंगलों के अंदर पक्की सड़कें नहीं होती है। इसलिए बारिश के बाद गिली मिट्टी दलदल जैसी हो जाती है, जिसमें पर्यटकों की गाड़ियां फंस जाने की आशंका भी बनी रहती है। सैलानियों की सुरक्षा के मद्देनजर भी मानसून के समय जंगलों को बंद करना उचित निर्णय होता है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation डाक्टरों ने किया रक्तदान दिवस पर 51 यूनिट रक्तदान सत्यप्रभा डामोर टी बी एंड चेस्ट हॉस्पिटल बड़ी की नर्सिंग अधीक्षक