Site icon 24 News Update

आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 76वें गणतंत्र दिवस पर यहां फहराया तिरंगा

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. उदयपुरं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार सुबह उदयपुर के सर्किट हाउस पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। साथ ही, उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि भी अर्पित की। शर्मा ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को श्री हवा सिंह के नेतृत्व में महाराणा प्रताप बटालियन की एक कम्पनी की टुकड़ी ने सलामी दी। कार्यक्रम में मुख्य सचिव सुधांश पंत, अतिरिक्त मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) शिखर अग्रवाल सहित वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किए
शहीदों को किया नमन
इसके बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को उदयपुर के नगर निगम टाउन हॉल परिसर स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को नमन किया। इस दौरान उन्होंने यहां विजिटर्स बुक में संदेश लिखते हुए देश की रक्षा में वीरगति को प्राप्त सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर उच्च अधिकारी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Exit mobile version