Advertisements
24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर। श्री सर्राफा एसोसिएशन के संरक्षक इंदरसिंह मेहता ने बताया कि उदयपुर में आज दोपहर में शुद्ध सोना 80000 अस्सी हज़ारी होकर पुन: थोड़ा नीचे लौटा जो ऑल टाइम हाई रहा। मेहता के अनुसार स्थानीय भाव इस प्रकार रहे। चांदी टंच (प्रति किलोग्राम 92930 चांदी चौरसा 92500 सोना स्टैंडर्ड (999) 79500 सोना जेवराती (23 कैरेट) 76320 सोना (22 कैरेट) 73140 रुपए रहा। इधर, आज दोपहर सोना खरीदने गए ग्राहकों के भाव देखते ही होंश उड़ गए। कई ग्राह वापस लौट गए। कई दुकानदारों ने इस दौरान पुरानी रेट पर ही निगोसिएशन करते हुए सोना बेचा। हालांकि शाम तक भाव में 500 रूपए की कमी आ गई। वैसे ट्रेड पंडित तो ह रहे हैं कि इस बार सोना इसी दीपावली सीजन में 85 हजार तक जाएगा।

