कविता पारख 24 न्यूज़ अपडेट निंबाहेड़ा। निम्बाहेड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थित शहिद स्मारक प्रांगण में गुरुवार को उपखण्ड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट विकास पंचोली ने प्रात: 9.05 बजे ध्वजारोहण किया। समारोह पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।समारोह के आरम्भ में विधायक श्रीचंद कृपलानी, उपखंड अधिकारी विकास पंचोली, नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष शारदा, पूर्व विधायक एवं नेताप्रतिपक्ष अशोक नवलखा सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों द्वारा शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की गई। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ, तत्पश्चात उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट पंचोली ने खुली जीप में परेड निरीक्षण कर परेड की सलामी ली। आज का भारत ईंट का जवाब पत्थर से देने में सक्षम- विधायक कृपलानी स्वतंत्रता दिवस समारोह में अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए विधायक कृपलानी ने कहा कि आज सम्पूर्ण विश्व में जहां भी हिन्दुस्तानी निवास करते हैं, वहां हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ भारत की आजादी का पर्व मनाया जा रहा है। उन्होंने ने कहा कि आजादी की 78वीं वर्षगांठ पर हमें आज उन्हें भी कभी नहीं भूलना चाहिए, जो देश को आजाद करवाने के लिए अपनी अंतिम सांस तक की आहुति देने के लिए डटे रहे।विधायक कृपलानी ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान में हम विकासशील देशों की गिनती में आते हैं और वर्ष 2047 तक भारत विकसित देशों की श्रेणी में आ जाएगी, जिसकी परिकल्पना देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सम्पूर्ण देशवासी कर रहे हैं। इसी क्रम में राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राजस्थान को देश में नम्बर एक राज्य बनाने तथा आप और हम मिलकर निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र को विकसित बनाने के लिए कृत संकल्पित होकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल द्वारा कराए जाने वाले कार्यों व योजनाओं का जिक्र भी किया।इस अवसर पर विधायक कृपलानी ने मात्र आठ माह के कार्यकाल में निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र की सभी बड़ी मांगों को पूर्ण करने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। मन, वचन एवं कर्म से भागीदारी निभाते हुए स्वतंत्रता दिवस मनाएं, तो होगा हमारे स्वतंत्रता सेनानियों का स्वप्न पूरा- एसडीएम पंचोली समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट पंचोली ने कहा कि हम अपने मन, वचन एवं कर्म से अपनी भागीदारी निभाते हुए स्वतंत्रता दिवस मनाएं तभी हमारे स्वतंत्रता सेनानियों का स्वप्न पूरा होगा। उन्होंने पर्यावरण की सुरक्षा हेतु पौधारोपण का संकल्प लेने तथा नशा मुक्त भारत के लिए नशा मुक्ति हेतु अभियान में भागीदारी निभाने के लिए सभी सामाजिक संगठनों को व गणमान्य नागरिकों को जागरूक होने का आह्वान किया। विद्यालय के बालकों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन उपखण्ड़ स्तरीय समारोह में नगर के सरकारी एवं निजि शिक्षण संस्थाओं के सैंकडों छात्र-छात्राओं द्वारा परेड़, शारीरिक व्यायाम एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देशभक्ति एवं सामाजिक समरसता से ओत प्रोत एक से बढ़कर मनमोहक प्रस्तुतियां दी। नन्हे बच्चों की सुन्दर प्रस्तुतियों को समारोह में उपस्थित अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं नगर वासियों ने खुब सराहा। समारोह के आरम्भ में नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष शारदा ने स्वागत उद्बोधन दिया।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पंस प्रधान बगदीराम धाकड़, भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ प्रदेश मंत्री एवं जिप सदस्य गब्बर सिंह अहीर, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, पुलिस उप अधीक्षक बद्रीलाल राव, कोतवाली थानाधिकारी रामसुमेर मीणा, तहसीलदार गोपाल जीनगर, विकास अधिकारी विशाल सीपा, अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड अधिशासी अभियंता पीसी बैरवा, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी अभिषेक शर्मा, महिला बाल एवं विकास परियोजना अधिकारी दिलीप सिंह राठौड़ आदि मौजूद रहे।इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद सोनी, वरिष्ठ नेता एवं पार्षद पारस पारख, चंद्र मोहन गुप्ता, नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, नगर उपाध्यक्ष गोपाल पंचोली, विजय काबरा, पार्षद अविनाश गोठवाल, सुधा सोनी, ओबीसी प्रकोष्ठ जिला महामंत्री रोशन राठौड, भाजयुमो नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, महामंत्री आशीष टांक, चिराग मंत्री सहित पुलिस अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, मीडियाकर्मी तथा गणमान्य नागरिक व निजी एवं राजकीय विद्यालयों के अध्यापकगण, छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे। समारोह में 58 प्रतिभाओं को किया सम्मानित निम्बाहेड़ा ब्लॉक स्तर पर शिक्षा एवं विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 58 प्रतिभाओं को विधायक कृपलानी, एसडीएम पंचोली सहित अतिथियों के द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आज़ादी का यह महापर्व आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं कौमी एकता का प्रतीक है”–पूर्व सहकारिता मंत्री आंजना बिनोता में आजादी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया