कविता परखा

24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेडा। अजमेर विधुत वितरण निगम श्रमिक संघ सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ वृत चित्तौड़गढ़ के कार्यकर्ताओं ने नव पदस्थापित अधीक्षण अभियंता चित्तोड़गढ़ राम सिंह यादव का डिस्कोम संघठन मंत्री सागर मल टांक ने गुलदस्ता देकर वृत महामंत्री तुलसी राम शर्मा ने पगड़ी पहनाकर व पूर्व वृत महामंत्री ओम प्रकाश जोशी ,वृत अध्यक्ष करुणेश बंसल , संगठन मंत्री चरण सिंह मीणा ,सरक्षक सीता राम जाट ने उपरना पहनकर स्वागत किया । ओर साथ ही निगम प्रशासन द्वारा दीपावली पर तकनीकी कर्मचारियों को ओवर टाइम के 4080 घण्टे आवंटित किए गए थे । लेकिन तात्कालीन अधीक्षण अभियंता एस.के. सिंह द्वारा कर्मचारियों के साथ भेदभाव करते हुए । 4080 घण्टो में से 4032 घण्टे केवल सहायक अभियंता (पवस- प्रथम व द्वितीय ) चित्तौड़गढ़ को आवंटित कर दिए । जब कि पूरे वृत के सभी उपखंडों में आवंटित करने थे । जो कि तकनीकी कर्मचारियों के साथ भेदभाव को दर्शाता है । इससे भारतीय मजदूर संघ वृत चित्तौड़गढ़ कार्यकर्तों में भारी रोष है । इसके विरोध में श्रमिक संघ के कार्यकर्ताओ ने अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन प्रस्तुत कर अनुरोध किया कि सभी उपखंडों में समान रूप से ओवर टाइम के घण्टो का आवंटन किया जाने का अनुरोध किया । जिसमें संगठन के निम्न कार्यकर्ता अभय कुमार बोहरा, कुलदीप छिपा , नवीन जैन ,अनिल रामनानी, राजू लाल जाखड़ ,ज्योति प्रकाश चिमनानी, पीयूष जोशी , योगेश सुखवाल, विनोद कुमावत, महेंद्र पाल मीणा संजय सिंगारिया , लोकेश कुमावत समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे ।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading