24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर. योगेश गोयल जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर के निर्देशानुसार जिले मे अवैध हथियारों की तस्करी रोकथाम व धरपकड अभियान के तहत श्री उमेश ओझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उदयपुर, श्री कैलाश बोरीवाल, वृताधिकारी वृत नगर पश्चिम के नेतृत्व मे डॉ. हनवन्त सिंह राजपुरोहित, थानाधिकारी थाना अम्बामाता की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनांक 18.10.24 को आरोपी (1) श्री फरदीन खान उर्फ ओशी पिता श्री फारूख खान उम्र 23 साल जाति मुसलमान निवासी सुरजपोल मठ थाना सूरजपोल हाल 80 फिट रोड थाना अम्बामाता जिला उदयपुर व (2) मोहम्मद सुहान पिता शेर मोहम्मद डायर उम्र 20 वर्ष जाति मुसलमान निवासी 412 गरीब नवाज कोलोनी मसुरी नोहरे के सामने मल्लातलाई थाना अम्बामाता जिला उदयपुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 पिस्टल बरामद कर प्रकरण पंजिबद्ध किया गया था जिसमें अनुसंधान के दौरान पूछताछ पर उक्त पिस्टल मोहम्मद आदिल उर्फ बकरी से लेना बताया गया था जिसपर टीम द्वारा दिनांक 19.10.2024 को आरोपी के ठिकाने पर दबिस देकर अभियुक्त (3) मोहम्मद आदिल उर्फ बकरी पिता मोहम्मद शबीर उम्र 29 साल निवासी अमरपुरा चनावर गोदरा फलां थाना टीडी हाल 80 फिट रोड अम्बामाता जिला उदयपुर को गिरप्तार किया गया था। गिरप्तारशुदा आरोपी मोहम्मद आदिल उर्फ बकरी से गहनता से पुछताछ करने पर खुलाशा हुआ कि उक्त पिस्टल 06 माह पूर्व हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद इस्माईल उर्फ बडा मेवाती ने लाकर दी थी। जिसपर हिस्ट्रीशीटर आरोपी (4) मोहम्मद ईस्माईल उर्फ मन्नु उर्फ बडा मेवाती पिता श्री मोहम्मद जमील जाति मेवाती मुसलमान उम्र 28 साल निवासी धोली मगरी मल्ला तलाई थाना अम्बामाता जिला उदयपुर के संभावित ठिकाने पर दबिस देकर डिटेन किया जाकर बाद पुछताछ गिरप्तार किया गया। गिरप्तारशुदा अभियुक्त ने उक्त पिस्टल करीब 7-8 माह पूर्व सिकन्दर उर्फ लॉटरी निवासी भीलवाडा से 30000/- रूपये में खरीदना बताया जिससे लोगों में अपना रूतबा कायम कर सके, अभियुक्त मोहम्मद ईस्माईल उर्फ मन्नु उर्फ बडा मेवाती काफी बदमाश और शातिर प्रवृति का हो इसके विरूद्व हत्या का प्रयास, लडाई झगडा, मारपीट, चोरी, लूट व आर्म्स एक्ट के कुल 13 प्रकरण दर्ज है। उक्त प्रकरण में तत्परता दिखाते हुए अबतक कुल 04 अभियुक्त गिरप्तार हो चुके है शेष 01 अभियुक्त सिकन्दर उर्फ लॉटरी निवासी भीलवाडा की तलाश जारी हो अग्रिम अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार आरोपी :-
(1) श्री मोहम्मद ईस्माईल उर्फ मन्नु उर्फ बडा मेवाती पिता श्री मोहम्मद जमील जाति मेवाती मुसलमान उम्र 28 साल निवासी धोली मगरी मल्ला तलाई थाना अम्बामाता जिला उदयपुर
पूर्व में गिरफ्तार आरोपी :-
(1) श्री फरदीन खान उर्फ ओशी पिता श्री फारूख खान उम्र 23 साल जाति मुसलमान निवासी सुरजपोल मठ थाना सूरजपोल हाल 80 फिट रोड थाना अम्बामाता जिला उदयपुर
(2) मोहम्मद सुहान पिता शेर मोहम्मद डायर उम्र 20 वर्ष जाति मुसलमान निवासी 412 गरीब नवाज कोलोनी मसुरी नोहरे के सामने मल्लातलाई थाना अम्बामाता जिला उदयपुर
(3) मोहम्मद आदिल उर्फ बकरी पिता मोहम्मद शबीर उम्र 29 साल निवासी अमरपुरा चनावर गोदरा फलां थाना टीडी हाल 80 फिट रोड अम्बामाता जिला उदयपुर
टीम प्रभारी व सदस्यः-
(1) डॉ. हनवन्त सिह राजपुरोहित थानाधिकारी
(2) श्री मूंगलाराम उनि
(3) श्री महेन्द्र सिंह सउनि
(4) श्री मितेश कानि
(5) श्री शक्ति सिंह कानि आसूचना
(6) श्री राजकमल कानि
(7) श्री सुरेश कानि व श्री धनराज कानि
अवैध पिस्टल खरीद फरोक्त में एक और गिरप्तार

Advertisements
