Site icon 24 News Update

अलवर जिले में थाना कोतवाली पुलिस ने गौ तस्कर गिरोह के मुख्य सरगना हिस्ट्रीशीटर अरशद मेव को किया गिरफ्तार

Advertisements


25000 ₹ का है इनामी, इसके विरूद्व राजस्थान व हरियाणा के विभिन्न थानों में हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, चोरी, नकबजनी, गौ तस्करी, अवैघ हथियार के कुल 56 प्रकरण पंजीबद्व हैं

जयपुर 27 फरवरी। अलवर जिले की थाना कोतवाली पुलिस ने गौ तस्कर गिरोह के मुख्य सरगना हिस्ट्रीशीटर
अरशद मेव पुत्र मंगल मेव उम्र 38 साल निवासी पालपुर थाना शेखपुर अहीर जिला भिवाडी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की गिरफ्तारी पर 25000 रुपए का इनाम घोषित है।

एसपी संजीव नैन ने बताया कि अरावली विहार थाना पुलिस द्वारा 23 फरवरी की रात एक पिकअप में गोकशी के लिए ले जाई जा रही 2 गायों को मुक्त करा शातिर गौ तस्कर जुबेर खान मेव (27) निवासी ताजुका बास थाना किशनगढ बास जिला खैरथल तिजारा को गिरफ्तार कर पिकअप गाडी से 1 देशी कट्टा व 2 कार्टून शराब के जप्त किये गये थे।

इस कार्रवाई के दौरान मौके से 4 गौ तस्कर अरशद और उसका भाई अख्तर उर्फ मित्तल पुत्र मंगल मेव एवं 2 अन्य आरोपी फरार हो गये थ। फरार गौ तस्कर अरशद व अख्तर उर्फ मित्तल थाना शेखपुर अहीर जिला खैरथल तिजारा के हार्डकोर अपराधी व हिस्ट्रीशीटर है।

एसपी नैन ने बताया कि आरोपी अरशद मेव के विरूद राजस्थान एवं हरियाणा राज्य के विभिन्न थानो मे हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, चोरी, नकबजनी, गौ तस्करी, अवैघ हथियार के कुल 56 एवं आरोपी अख्तर उर्फ मित्तल मेव के विरुद्ध कुल 38 प्रकरण पंजीबद्ध है।

दोनों शातिर अपराधी भाइयों की गिरफ्तारी के लिए उनके कार्यालय से 25-25 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। इनकी गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेजपाल सिंह के सुपरविजन एवं सीओ उत्तर अंगद शर्मा के नेतृत्व में एसएचओ अरावली विहार रामेश्वर लाल को विशेष दिशा निर्देश दिए गए।

आरोपियों की तलाश के दौरान बुधवार को एसएचओ रामेश्वर लाल को मुखबिर से सूचना मिली कि शातिर ईनामी बदमाश अरशद मेव सामौला चौक पर शराब ठेके के पास खड़ा है। सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंचे थाना पुलिस की टीम ने चारों ओर से घेर कर गठित हार्डकोर बदमाश अरशद मेव को सामौला चौक से डिटेन कर गिरफ्तार कर लिया

कार्रवाई में एसएचओ रामेश्वर लाल की विशेष भूमिका रही। आरोपी की गिरफ्तारी में इनके साथ थाना अरावली विहार से एएसआई शंकर लाल, कांस्टेबल इमरान, अमी चंद, विजय सिंह एवं डीएसटी से कांस्टेबल समय सिंह शामिल थे।
——————

Exit mobile version