अभियुक्त पूर्व में राजस्थान के अन्य जिलों में भी चोरी व अन्य प्रकरणों में चालानश्शुदा 24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर . दिनांक 29.07.2024 को थाना सुखेर पर प्रार्थी श्री प्रमोद शर्मा ने रिपोर्ट पेश की कि अरबन स्क्वायर गॉल में मेरी दुकान है जहां पर मैने स्पाईकर कम्पनी के कपडों की फ्रेन्चाईजी ले रखी है। मेरे शोरूम पर 3 लडके कपडे खरीदने के बहाने आये तथा ट्रायल रूम में कपडे लेकर गये और कपडे बदलने के बहाने से अन्दर कपडों में छुपाकर जीन्स पेन्ट तथा अन्डरगारमेन्ट चोरी कर ले गये। आदि। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। इस प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए श्री योगेश गोयल, जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर ने मामले के त्वरित अनुसंधान के निर्देश प्रदान किये। निर्देशों की पालना में श्री उमेश ओझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उदयपुर, श्री कैलाशचन्द्र खटीक वृताधिकारी वृत नगर पश्चिम जिला उदयपुर के सुपरविजन मे श्री हिमाशुसिंह राजावत पु.नि. थानाधिकारी थाना सुखेर के निर्देशन मे थाने की टीम गठित की गई। थानाधिकारी के नेतृत्व में टीम द्वारा आस पास के सीसीटीवी फुटेज देखे तथा टीम द्वारा तकनीकी / मुखबिरों की सूचना संकलन करते हुए मामले का पर्दाफाश करते हुए अभियुक्त 1. बत्तीलाल मीणा पुत्र श्री मोहरसिंह मीणा उम्र 34 वर्ष निवासी सादपुरा, पुलिस थाना टोडाभीम जिला गंगापुर सिटी (राज.) 2. सुनील मीणा पुत्र श्री छुट्न लाल मीणा उम्र 23 वर्ष निवासी टोडाभीम पुलिस थाना टोडाभीम जिला गंगापुर सिटी (राज.) तथा 3. अशोक कुमार मीणा पुत्र श्री प्यारेलाल मीणा उम्र 20 वर्ष निवार्स माकटोट, पुलिस थाना टोडाभीम जिला गंगापुर सिटी (राज.) को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणों से चोरी किये गये कपडे जीन्स, अन्डरगारमेन्ट समस्त जब्त किये गये तथा अभियुक्तगणों से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ जारी है। अभियुक्तगणों का अपराधिक रिकॉर्ड :- अभियुक्त बत्तीलाल मीणा के विरूद्ध पूर्व में भरतपुर, करौली तथा जयपुर के विभिन्न थानों में 7 प्रकरण है। अभियुक्त अशोक कुमार मीणा के विरूद्ध पूर्व में 2 प्रकरण दर्ज है। पुलिस टीमः श्री हिमांशुसिंह राजावत पुलिस निरीक्षक श्री सुनील बिशनोई हैड कानि. श्री जगदीश मेनारिया हैड कानि. श्री श्रवण कुमार कानि. श्री कपिल कुमार कानि. Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गंगु कुंड से उभयेश्वर महादेव तक की 19वीं विशाल कावड़ यात्रा 9 अगस्त को, प्रत्येक कावड़िये एवं भक्तों को दिया जाएगा एक पौधा उदयपुर सिटी-आगरा कैंट-उदयपुर सिटी त्रि-साप्ताहिकनई वंदे भारत सुपरफास्ट रेल सेवा का संचालन