24 न्यूज अपडेट. अमृतसर। अमेरिका से अवैध अप्रवासियों का दूसरा जत्था शनिवार रात 10 बजे अमृतसर पहुंचेगा। इस बैच में 119 भारतीय शामिल हैं, जिनमें से 67 पंजाब और 33 हरियाणा के रहने वाले हैं। इसके बाद 16 फरवरी को भी एक और फ्लाइट अवैध अप्रवासियों को लेकर आएगी।पहले भी 104 भारतीयों को डिपोर्ट किया गया था 5 फरवरी को अमेरिका ने 104 भारतीयों को सी-17 सैन्य विमान से अमृतसर भेजा था। इन लोगों को हथकड़ी और बेड़ियों में भेजा गया था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उनके पैरों में जंजीरें बंधी दिखीं। इस बार भी डिपोर्ट किए जाने वाले लोगों के साथ कैसा व्यवहार होगा, इसकी कोई जानकारी अभी नहीं है। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाबियों को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। सवाल उठाया कि जब अलग-अलग राज्यों के लोग डिपोर्ट हो रहे हैं, तो विमान सिर्फ अमृतसर में ही क्यों उतर रहा है? पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह पंजाब को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। अमेरिका में 7 लाख से ज्यादा अवैध भारतीय प्रवासी हैं। यह संख्या मेक्सिको और अल साल्वाडोर के बाद तीसरी सबसे बड़ी है।पिछले 3 वर्षों में 90,000 से ज्यादा भारतीयों को अवैध प्रवेश की कोशिश में पकड़ा गया। सबसे ज्यादा अप्रवासी पंजाब, गुजरात और आंध्र प्रदेश से हैं। डोनाल्ड ट्रम्प ने 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद संभालते ही अवैध अप्रवासियों पर सख्ती का आदेश दिया। ‘लैकेन रिले एक्ट’ के तहत अब फेडरल अधिकारी अवैध अप्रवासियों को तुरंत हिरासत में लेकर डिपोर्ट कर सकते हैं। ट्रम्प का मानना है कि अवैध अप्रवासी अमेरिका में अपराध बढ़ा रहे हैं और नौकरियों पर कब्जा कर रहे हैं। क्या इस बार भी हथकड़ी-बेड़ियों में अप्रवासियों को भेजा जाएगा, इस पर स्थिति साफ नहीं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 16 करोड़ का इंजेक्शन देकर बच्चे की जान बचाई गई जियो स्टार ने नया OTT प्लेटफॉर्म ‘जियो हॉटस्टार’ लॉन्च किया, जानिये कितनी है कीमतें और क्या है खास