Site icon 24 News Update

अनिल जैन हत्याकांड अपडेट….जैन समाज ने की कड़ी निंदा, दिनेश खोडनिया पहुंचे सांत्वना देने

Advertisements


उदयपुर। सामाजिक संस्था महावीर जैन परिषद उदयपुर ने व्यवसायी युवा साथी अनिल जैन (पचोरी) की हत्या का जैन समाज ने रोष व्यक्त करते हुए कड़े शब्दों में निंदा की है। परिषद के मुख्य संयोजक राजकुमार फत्तावत ने बताया कि जैन समाज के मुख्य पदाधिकारियों की आयोजित बैठक में लूट की वारदात एवं युवा साथी की हत्या की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित की गई। श्रद्धाजंलि सभा में परिषद के मुख्य संयोजक राजकुमार फत्तावत, कोषाध्यक्ष कुलदीप नाहर, सकल दिगम्बर समाज के अध्यक्ष शांतिलाल वेलावत, सुरेश चित्तौड़ा, यशवंत आंचलिया, नरेन्द्र सिंघवी, निर्मल पोखरना, महावीर युवा मंच संस्थान के अध्यक्ष अशोक कोठारी, महामंत्री विजयलक्ष्मी गलूंडिया, जेजेसी अध्यक्ष सुधीर चित्तौड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष अरूण मेहता, महामंत्री नितिन लोढ़ा, बीजेएस अध्यक्ष यशवंत कोठारी, कार्यकारी अध्यक्ष दीपक सिंघवी, महामंत्री भूपेन्द्र गजावत आदि अनैक पदाधिकारी मौजूद थे। इस दौरान प्रशासन से सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में अपराधियों की शीघ्रताशीघ्र गिरफ्तारी एवं फास्ट टे्रक में मुकदमा चलाकर कठारे सजा दिलाने की मांग की है।  
इधर, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य दिनेश खोडनिया एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने जैनम ज्वेलर्स के मालिक अनिल जैन के निधन पर आनंद नगर स्थित निवास पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। खोड़निया एवं शर्मा ने सरकार से माल की जल्द से जल्द बरामती एवं आरोपियों को पकड़ कर सख्त से सख्त कार्यवाही करने की मांग की।  इस मौके पर सुभाष चित्तौड़ा, अजय पोरवाल, महेश धनावत एवं डॉ. संदीप गर्ग मौजूद थे।

Exit mobile version