24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के आराध्य महाराज अजमीढ़ जी के जन्मोत्सव पे मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज संस्था एवम नवयुवक मंडल संस्था उदयपुर द्वारा जगदीश मार्ग स्थित स्वर्णकार समाज मन्दिर से शहर मे भव्य शोभायात्रा दोपहर तीन बजे से निकाली गई। महासचिव किशन सोनी ने बताया कि अजमीढ़ जी महाराज के जन्मोत्सव पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी समाज मंदिर से महाआरती के पश्चात समाज मन्दिर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मे घोड़े, बैंड, बुलेट रैली,महिला स्कूटी रैली, महाराज अजमीढ़ जी की सुसज्जित बग्गी व ठाकुर जगन्नाथ जी की रेवाड़ी लाव लश्कर के साथ ठाठ बाट से मुख्य मार्ग घण्टाघर, बड़ा बाजार भड़भूजा घाटी, तीज का चोक मंडी,ओसवाल भवन,मुखर्जी चौक होते हुए पंचायती नोहरे सिंधी बाजार पहुँची,रास्ते मे जगह जगह समाज जनो द्वारा स्वागत किया गया। पंचायती नोहरे मे भव्य आरती व आतिशबाजी के साथ मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज संस्था उदयपुर की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। उपाध्यक्ष विष्णु शंकर वेवार व सुरेश चंद्र ददोलिया ने बताया कि समारोह मे मुख्य अतिथि रविंद्र श्रीमाली भाजपा जिलाध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि जिनेंद्र शास्त्री प्रदेश आपदा प्रकोष्ठ संयोजक भाजपा, मुकेश सोनी थानाधिकारी भुपालपुरा, उँकार लाल सोलीवाल मावली वल्लभनगर स्वर्णकार समाज अध्यक्ष, घनश्याम रुणवाल पूर्व अध्यक्ष उदयपुर स्वर्णकार समाज एवम उदयपुर स्वर्णकार समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे। महासचिव किशन सोनी ने स्वागत उद्बोधन देते हुए आराध्य श्री अजमीढ़ जी एवम स्वर्णकार समाज के इतिहास के बारे मे बतायाभाजपा नेता जिनेंद्र शास्त्री ने ओजस्वी उद्बोधन देते समाज जनो को संबोधित किया,जिलाध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली ने समाज की एकता व आयोजन की प्रशंसा की। थानाधिकारी मुकेश सोनी ने मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज संस्था उदयपुर की नवगठित कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों को अध्यक्ष जगदीश चंद्र रुणवाल, महासचिव किशन सोलीवाल,कोषाध्यक्ष विनोद कुमार कडेल के साथ शपथ दिलाई। अंत मे धन्यवाद जगदीश चंद्र रुणवाल अध्यक्ष एवम विनोद कुमार कडेल कोषाध्यक्ष ने अर्पित किया। शोभायात्रा एवं शपथ ग्रहण समारोह मे तीन हजार से ज्यादा समाज जन सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के पश्चात सम्पूर्ण समाज के लिए प्रसादी स्नेह भोज का आयोजन किया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बिग अपडेट : पेंथर का सज्जनगढ़ अभयारण्य में हुआ अंतिम संस्कार, वन विभाग नहीं कर रहा आदमखोर शब्द का उपयोग, अब सारा दारोमदार सेंपल जांच रिपोर्ट पर सांसद डॉ रावत ने किया रेलवे स्टेशनों का दौरा