Advertisements
24 न्यूज अपडेट. जयपुर। राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत की अचानक तबीयत खराब हो गई है। पंजाब का चुनावी दौरा बीच में छोड़कर जयपुर लौट गए हैं। आज चंडीगढ़ में गहलोत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस और पंजाब की चुनावी रैलियां रद्द कर दी हैं। गहलोत को स्लिप डिस्क की प्रोब्लम बताई जा रही है व इसी कारण से वे चुनावी दौरा बीच में ही छोड़कर जयपुर आ गए हैं। पूर्व सीएम गहलोत मंगलवार रात चुनावी दौरे पर चंडीगढ़ पहुंचे थे। गहलोत की तबीयत खराब होने से अब वे अंतिम चरण में चुनाव प्रचार नहीं करेंगे। सुबह चंडीगढ़ से जयपुर आए गहलोत स्लिप डिस्क की दिक्कत होने से व्हील चेयर पर ही एयरपोर्ट पर नजर आए।

