24 न्यूज अपडेट ब्यूरा। हरियाणा के यमुनानगर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक दुलहन तैयार होने के लिए बारात आने से पहले ब्यूटी पार्लर गई और वहां से फरार हो गई। आरोप है कि वह अपने प्रेमी के साथ चल गई। इधर, दूल्हा बारात लेकर आ गया व रिश्तेदार गेस्ट हाउस में इंतजार ही करते रहे गए मगर दूल्हन नहीं लौटी। वाकये के अनुसार हरियाणा के यमुनानगर में शादी के लिए दूल्हे के मन में भी लड्डू फूट रहे थे। घर को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया।घर में डीजे भी देर रात तक बजता रहा जिसमें रिश्तेदारों के साथ दूल्हा भी खूब थिरका। अगले दिन सिर पर सेहरा बांध और शेरवानी पहन कर दूल्हा दुलहन को लेने के लिए बरात लेकर ससुराल में पहुंचा। घंटों बीत गए लेकिन ससुराल वाले बरात का स्वागत करने ही नहीं आए। बाद में पता चला कि दुलहन ब्यूटी पार्लर से ही फरार हो गई है। दुलहन के पिता ने थाना साढौरा पुलिस को दी शिकायत दी। लिखित शिकायत में उन्होंने बताया कि उसकी सबसे बड़ी बेटी की उम्र 23 साल है। उसकी शादी एक अन्य गांव में युवक के साथ तय हुई थी। दुलहन अपनी छोटी बहन के साथ रिश्तेदार की कार में सवार होकर ब्यूटी पार्लर पर गई थी। इसके लिए ब्यूटी पार्लर संचालिका से पहले ही बात कर रखी थी। दुलहन व उसकी बहन को ब्यूटी पार्लर पर छोड़कर रिश्तेदार अपनी कार को ठीक करवाने के लिए मैकेनिक के पास चला गया। इसी दौरान करीब साढ़े 10 बजे दुलहन बाजार में दुकान से कुछ सामान लाने की बात कह कर निकल गई। वह कह कर गई थी थोड़ी देर में आ रही है। परंतु दुलहन वापस नहीं लौटी। दुलहन का मोबाइल भी बंद हो गया। इधर, कार को दुरूस्त करवा कर रिश्तेदार ब्यूटी पार्लर पर पहुंचा। उसने ब्यूटी पार्लर की संचालिका से पूछा कि दुलहन को तैयार होने में कितना समय लगेगा। जहां उसे बताया गया कि दुलहन तो उसी वक्त बाजार चली गई थी लेकिन वापस नहीं लौटी। यह बात उसने दुलहन के परिजनों को बताई। एक के बाद एक परिवार के सभी लोग ब्यूटी पार्लर पहुंचने लगे। बाजार में उसकी तलाश की गई लेकिन दुलहन का कुछ पता नहीं चला। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गर्मी को देखते हुए स्कूलों में यूनिफॉर्म की बाध्यता से छूट, पानी पीने के लिए बजेगी घंटी कर्नाटक में सभी मुसलमानों को मिलेगा ओबीसी कोटे का आरक्षण