24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेडा़- ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी नीतू गुप्ता से से राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय )उपशाखा निम्बाहेडा़ के प्रदेश। प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश सदस्य मदनलाल जोशी व प्रदेश महिला कार्य प्रकोष्ठ की प्रदेश सदस्या पवन शेखावत ,शैक्षिक प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश सह संयोजक डॉक्टर हीरालाल लुहार के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने संगठनात्मक संवाद के साथ ही ब्लॉक के शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधि मण्डल में स्थानीय उपशाखा के सदस्यता अभियान प्रभारी रवीन्द्र सिंह सिसोदिया, प्रधानाचार्य प्रतिनिधि नंदसिह राणावत ,गोपाल मूंदड़ा,मधुबाला ढाबरिया,दिलीप कुमार हिंगड़ सहित पदाधिकारी ने संगठनात्मक परिचय देते हुए शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) की गतिविधियों के बारे में बताया, डॉक्टर हीरालाल लुहार ने एक दृष्टि में संगठन का परिचय देते हुए संगठन का ध्येय राष्ट्रहित में शिक्षा, शिक्षा हित में शिक्षक ,शिक्षक हित में समाज को लेकर सत्र पर्यन्त संगठन द्वारा किये जाने वाले कार्यों को बताया।वर्तमान में प्रदेश की सदस्य संख्या 2,21,000 से ऊपर है जो सबसे बड़े संगठन के रुप में है,जिले में सर्वाधिक सदस्य संख्या निम्बाहेडा़ उपशाखा की 1038 है।सामाजिक परिवर्तन के पांच आयाम स्वदेशी, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण,नागरिक कर्तव्य एवं सामाजिक सद्भाव तथा पारिवारिक मूल्य को लेकर संगठन अपने संकल्पों को लेकर प्रत्येक उपशाखा में कार्य कर रहा है। संगठन के संस्थापक डॉ जयदेव पाठक स्मृति में जन्म शताब्दी वर्ष के विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन, संगठन द्वारा सामाजिक सरोकार के कार्यक्रम ,वृक्षारोपण ,नव संवत्सर पर विभिन्न आयोजन, कर्तव्य बोध पखवाड़ा ,सदस्यता अभियान , प्रतिवर्ष लोकतांत्रिक प्रणाली से निर्वाचन,उपशाखा,जिला राज्य स्तर की रोकड़ा पंजिका का आंतरिक एवं बाह्य अंकेक्षण,जिला संभाग तथा प्रदेश स्तर पर अभ्यास वर्ग ,गुरु वंदन कार्यक्रम ,सामाजिक समरसता दिवस,शिक्षक महिला सम्मेलन, रक्तदान शिविर , पाक्षिक शिक्षक संदेश पत्रिका का प्रकाशन,बालिका शिक्षा कार्य योजना, वैचारिक प्रबोधन कार्यशाला ,राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवं समसामयिक विषयों पर संगोष्ठियों का आयोजन जैसे कहीं कार्यक्रम संगठन द्वारा आयोजित होते हैं। सीबीईओ नीतू गुप्ता से ब्लॉक के शिक्षकों की लंबित समस्याओं के समाधान त्वरित करने की बात कहीं।इन्होंनें शिक्षकों की हर समस्या का समाधान करने का बात कहीं।
निम्बाहेडा़-फोटो,राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा निंबाहेड़ा का प्रतिनिधिमंडल सीबीईओ नीतु गुप्ता से संगठनात्मक संवाद करते हुए।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.