उदयपुर में रामी रॉयल रिसोर्ट में सोमवार को जेके सुपर सीमेंट की ओर से सालाना कांट्रैक्टर्स मीट “जेके शिखर” का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गुजरात और साउथ राजस्थान के 250 से अधिक कांट्रैक्टर्स के साथ क्लस्टर हेड मार्केटिंग हरेश खुशालानी, हेड सीटीएस शकुन वैद्य, क्लस्टर हेड सीटीएस अरविंद जांगीड, ज़ोनल हेड मार्केटिंग अनुराग कौशिक, हेड इंफ्ल्युएंसर विवेक शर्मा, ज़ोनल हेड सीटीएस नितेश गुप्ता, तुषार मोहपात्रा, विदित श्रीवास्तव, आदि गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहे।जेके सुपर सीमेंट परिवार पर भरोसा बनाए रखने के लिए 30 से ज़्यादा कांट्रैक्टर्स का उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। भाग लेने वाले कांट्रैक्टर्स में से तीन लकी विनर्स को इलेक्ट्रिक साइकिल भी जीतने का मौक़ा मिला।इस कार्यक्रम का उद्देश्य साउथ राजस्थान और गुजरात क्षेत्र के कांट्रैक्टर्स के साथ मजबूत संबंध बनाना, उनके कार्यों की सराहना करना और उन्हें प्रेरित करना था। इस तरह की कांट्रैक्टर्स मीट का आयोजन सीमेंट उद्योग में पहली बार किया गया, जिसे “जेके शिखर” का नाम दिया गया। कंपनी ने संकल्प लिया है कि वह इस कार्यक्रम को हर साल अपने हर एरिया में आयोजित करेगी।जेके सुपर सीमेंट भारतीय अर्थव्यवस्था, डीलरों और कांट्रैक्टर्स के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह उच्च गुणवत्ता वाले सीमेंट का उत्पादन करता है, जिससे निर्माण परियोजनाओं में स्थायित्व और मजबूती आती है। जेके सुपर सीमेंट की मजबूत वितरण श्रृंखला डीलरों को बाजार में प्रतिस्पर्धात्मक लाभ देती है। कांट्रैक्टर्स को बेहतर निर्माण सामग्री उपलब्ध कराकर यह परियोजनाओं की गुणवत्ता और समय पर पूर्णता सुनिश्चित करता है। इसके साथ ही, स्थानीय रोजगार सृजन और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देकर जेके सुपर सीमेंट भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती में योगदान देता है।सिविल कांट्रैक्टर्स निर्माण परियोजनाओं का प्रबंधन करते हुए समय सीमा, बजट और गुणवत्ता का ध्यान रखते हैं। वे निर्माण कार्य को उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करते हैं और निर्माण सामग्री, मजदूरों व उपकरणों का प्रभावी ढंग से प्रबंधन करते हैं। कांट्रैक्टर्स स्थानीय निर्माण संहिता और मानकों का पालन सुनिश्चित करते हैं और आर्किटेक्ट, इंजीनियर और ग्राहकों के साथ समन्वय बनाए रखते हैं। इसके अलावा, कांट्रैक्टर्स सीमेंट का व्यापक उपयोग करते हैं, जिससे सीमेंट की मांग बढ़ती है और उद्योग को बढ़ावा मिलता है। उनका योगदान स्थानीय अर्थव्यवस्था और पर्यावरणीय स्थिरता में भी महत्वपूर्ण होता है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation हरित भविष्य के लिए उदयपुर एनिमल फीड की मिराज ग्रुप के साथ साझेदारी गंगु कुंड से उभयेश्वर महादेव तक की 19वीं विशाल कावड़ यात्रा 9 अगस्त को, प्रत्येक कावड़िये एवं भक्तों को दिया जाएगा एक पौधा