24 न्यूज अपडेट सलूंबर . सलूंबर जिला मुख्यालय पर आज विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्र में जारी रिमझिम बारिश के बावजूद जिला मुख्यालय पर स्तिथ सरकारी स्कूल प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे । विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम के दौरान आदिवासी लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली।
कार्यक्रम की शुरुआत में सलूंबर विधायक अमृतलाल मीणा को श्रद्धांजलि दी गई। वही कार्यक्रम से पूर्व सलूंबर जिले के अलग-अलग गांव और कस्बों से पारंपरिक वेशभूषा पहने वाहन धारक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। कार्यक्रम में धरियावाद विधायक थावरचंद डामोर, आसपुर विधायक उमेश डामोर ,सलूंबर विधायक प्रत्याशी जीतू कटारा ,भारत आदिवासी पार्टी के संभाग सदस्य जवाहर लाल हरी और महिला वक्त पुष्कलास हुआ सहित कई पदाधिकारी ने अपने भाषण में समाज को एकजुट होने पर जोर दिया ।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.