Site icon 24 News Update

श्री झूलेलाल मंदिर में संतों का हुआ समागमसंत साईं भगत प्रकाश जी ने नव निर्मित मंदिर में दर्शन कर भव्य सत्संग से सभी को दिया मार्गदर्शन

Advertisements

कविता परखा

24 न्यूज़ अपडेट निंबाहेड़ा । नगर के श्री झूलेलाल मंदिर में संतों का समागम मंगलवार को हुआ। श्री झूलेलाल मंदिर मंडल के मुख्य सेवादारी पूरन दातवानी ने बताया कि नगर में मंगलवार को प्रेम प्रकाश आश्रम के मंडलाध्यक्ष साईं भगत प्रकाश जी का नीमच मार्ग से आगमन हुआ। पूर्व मंत्री व निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी की अगुवाई में सिंधी समाज ने संतों का ढोल नागाड़ों के साथ स्वागत किया। मुख्य सेवादारी दातवानी ने बताया की मंडलेश्वर ने नव निर्मित मंदिर में दर्शन कर भव्य सत्संग से सभी को मार्गदर्शन दिया। संतों ने बताया कि सनातन संस्कृति और अपने आने वाली पीढ़ी को भी इस संस्कृति से जोड़े रखने का हर एक का कर्तव्य हैं। सभी को समाज में एकता बनाकर और सेवा से जुड़कर रहने का आह्वान किया। सिंधी पंचायत और मंदिर मंडल की ओर से रवि कृपलानी, राजेश बहरानी, मनीष ओटवानी, भजन जिज्ञासु, पूर्व अध्यक्ष खेमचंद कृपलानी, बंसीलाल जीवनानी एवं लालचंद केवलानी ने साईं जी को शॉल ओढ़ाकर एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। साथ ही पूरी मंडली का स्वागत सम्मान किया। अपने उद्बोधन में पूर्व मंत्री कृपलानी ने कहा कि इतने अल्प समय के अनुरोध में साईं जी ने अपना अमूल्य समय देकर समाज को जागृत करने के लिए आशीर्वाद दिया हैं। संतो के समय-समय पर आने से दिशा मिलती हैं। उन्होंने समाज से एकजुट होकर उत्थान करने की बात कहीं। उन्होंने नियमित देव दर्शन कर श्री झूलेलाल जी के बताए गए मार्ग पर चलने का आग्रह भी किया। साईं जी ने पूर्व मंत्री कृपलानी का भी शॉल पहनना कर स्वागत कर उनके समाज के लिए प्रयासों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में पूनीत जीवनानी, कालू पुर्सवानी, हरीश रामचंदानी, पंडित राजेश वैष्णव आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version