कविता पारख 24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा. जे. के. सीमेन्ट ग्रुप द्वारा निम्बाहेड़ा प्लान्ट के स्वर्ण जयन्ती महोत्सव अर्थात प्लान्ट के 50 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर 07 दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत आज कारखाना परिसर में स्थित लाला कमलापत सिंघानिया पब्लिक स्कूल के फुटबाल ग्राउण्ड पर बनारस से पधारे आचार्य श्री त्रिलोकीनाथ जेटली के सानिध्य में 51 पण्डितों द्वारा अति लक्ष्मीनारायण यज्ञ का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर जे. के. सीमेन्ट की चैयरपरसन श्रीमती सुशीला सिंघानिया, प्रबन्ध निदेशक श्री राघवपत सिंघानिया, संयुक्त प्रवन्ध निदेशक श्री माधवकृष्ण सिंघानिया एवं सिंघानिया परिवार के सभी सदस्य पूजा में शामिल हुये और यज्ञ में आहुतिया दी। आचार्य श्री त्रिलोकीनाथ जेटली ने बताया कि निखित भूमण्डल में भारत देश सदा से ज्योति का केन्द्र रहा है। प्रकाश की किरणें समस्त दिशाओं एवं दिगन्तरालों में यहीं से फैली है। यह प्रकाश रूपी ज्ञान आर्ष ग्रन्थ वेदों में निहित है और यह वैदिक परम्परा शाश्वत एवं सनातन है। वैदिक परम्परा का मूलभूत तत्व यज्ञ है। “गीता” में यज्ञ को जीवन का मूल बताया गया है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक श्री श्रीचन्द कृपलानी उपस्थित रहे। सांयकाल में भव्य आरती हुई और भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसके दौरान चितौड़गढ़ विधायक श्री चन्द्रभान सिंह आक्या उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि दिनांक 12 दिसम्बर 2024 तक प्रतिदिन यज्ञ चलेगा और नित नये धार्मिक अनुष्ठान एवं कार्यक्रम होगें तथा दिनांक 12 दिसम्बर 2024 को यज्ञ की पूर्णाहुति होगी और इस अवसर पर निम्बाहेड़ा वासियों को आशीर्वाद देने के लिये श्रीनाथ जी मन्दिर, नाथद्वारा के तिलनायक श्री विशाल बाबा उपस्थित रहेगें।कम्पनी के प्रबन्ध निदेशक डॉ. राघवपत सिंघानिया ने इस अवसर पर भावुक होकर कहा कि निम्बाहेड़ा हमारा घर है और आज हम पूर्व और वर्तमान कर्मचारियों एवम् स्थानीय नागरिकों के आभारी है, जिन्होनें 50 वर्ष की सफल यात्रा में हमारा पूरा साथ दिया है। दिनांक 7 दिसम्बर को चितौड़गढ़ सांसद श्री चन्द्र प्रकाश जोशी, राजस्थान सरकार के मन्त्री श्री गौतम दक एवम् वेंगू विधायक श्री सुरेश धाकड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेगें। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation वेन्यू कार से 46.500 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त जे. के. सीमेन्ट के स्वर्ण जयन्ती महोत्सव में भजन संध्या का भव्य आयोजन