24 न्यूज अपडेट. नई दिल्ली। नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्विटर पर दावा किया कि उनके खिलाफ एनफोर्समेंट डायरेक्टरोट ईडी की रेड की प्लानिंग हो रही। उन्होंने गुरुवार देर रात 1ः52 बजे एक्स पर की पोस्ट में की जिसमें दावा किया कि मुझ पर ईडी की रेड हो सकती है। राहुल ने लिखा- टू-इन-1 को संसद में मेरा चक्रव्यूह भाषण पसंद नहीं आया। ईडी के अंदरूनी सूत्रों ने मुझे बताया कि मेरे खिलाफ रेड की योजना बनाई जा रही है। मैं ईडी अधिकारियों का बांहें फैलाकर इंतजार कर रहा हूं। चाय और बिस्किट मेरी तरफ से। आपको बता दें कि राहुल गांधी ने संसद के मानसून सत्र के दौरान 29 जुलाई को बजट 2024-25 पर लोकसभा में महाभारत के चक्रव्यूह की बात की। वे बोले कि कुल 6 लोगों का एक ग्रुप पूरे देश को चक्रव्यूह में फंसा रहा है। ये हैं- नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत, अजित डोभाल, अडाणी और अंबानी हैं। हजारों साल पहले कुरुक्षेत्र में अभिमन्यु को चक्रव्यूह में फंसाकर 6 लोगों ने मारा था। चक्रव्यूह का दूसरा नाम है- पद्मव्यूह, जो कमल के फूल के शेप में होता है। इसके अंदर डर और हिंसा होती है। 21वीं सदी में एक नया ’चक्रव्यूह’ रचा गया है- वो भी कमल के फूल के रूप में तैयार हुआ है। इसका चिह्न प्रधानमंत्री अपने सीने पर लगाकर चलते हैं। अभिमन्यु के साथ जो किया गया, वह भारत के साथ किया जा रहा है। देश के किसान, मजदूर और नौजवान डरे हुए हैं। इंडिया ब्लॉक ये चक्रव्यूह तोड़ेगा राहुल ने कहा- केंद्र सरकार ने जो चक्रव्यूह रचा है, उससे करोड़ों लोगों को नुकसान हो रहा है। इंडिया ब्लॉक सदन में जातीय जनगणना और एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी पास करके यह चक्रव्यूह तोड़ेगा। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अन्नदाता सरकार से एमएसपी मांग रहा है। हमें लगता था सरकार बजट में इसका प्रावधान कर देती तो जो किसान चक्रव्यूह में फंसे हैं वे निकल पाते।
राहुल गांधी ने कहा- ईडी रेड की प्लानिंग, मुझे इंतजार, चाय-बिस्किट मेरी तरफ से

Advertisements
