Advertisements
कविता पारख
24 न्यूज़ अपडेट निंबाहेड़ा। राजस्थान एवं मध्य प्रदेश के दौरे पर आए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का डबोक एयरपोर्ट पर राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया।
राजस्थान एवं मध्य प्रदेश के दौरे पर चल रहे दिग्विजय सिंह गुरुवार को सांय डबोक एयरपोर्ट पर पहुंचे जहां राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ओर नीमच जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने उनकी अगुवाई करते उन्हें बुके भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेसजन,जनप्रतिनिधिगण एवम् गणमान्यजन इत्यादि उपस्थित रहे।

